whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24141954
Loading...


अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर सभी कर्मचारी एवं शिक्षक अपनी चट्टानी एकता बनाकर रखें : दीपक चंचल

location_on गढ़वा access_time 23-Jul-24, 09:40 AM visibility 653
Share



अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर सभी कर्मचारी एवं शिक्षक अपनी चट्टानी एकता बनाकर रखें : दीपक चंचल
प्रखण्ड कार्यालय मेराल में कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देशानुसार, राज्य के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हित में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में, झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा विमला तिग्गा एवं जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा की अगुवाई में सदर प्रखंड मेराल के प्रशाल में प्रखंड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने संबोधन में झारोटेफ संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संगठन ने बहुत कम समय में पुरानी पेंशन का लाभ लाखों कर्मचारियों को दिलाया है।
उन्होंने कहा कि वर्णित सभी ग्यारह मांगें भी वर्तमान सरकार से पूरी कराई जाएंगी, बशर्ते सभी कर्मचारी इस संगठन के साथ तन, मन, धन से जुड़े रहें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय के पश्चात ही राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन (ओपीएस) प्राप्त हुई है, और अब इसे बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने विस्तार से बताया कि प्रांतीय निर्देश पर वर्णित ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड एवं जिला से लेकर राज्य स्तर तक तीन चरणों में आंदोलन किया जाएगा। ग्यारह सूत्री मांगें इस प्रकार हैं: 1. एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना। 2. राज्य कर्मियों के सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करना। 3. अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी एमएसीपी का लाभ दिलाना।
4. चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू करना। 5. केंद्रीय कर्मियों के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना। 6. तीन सौ दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/इनकेशमेंट की अनुमति दिलाना। 7. सेवा नियमावलियों में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना। 8. राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गों की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना। 9. समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा की सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना। 10. चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना। 11. संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवं निजीकरण को रोकना। जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने भी अपने संबोधन में आगामी 11 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम और 1 सितंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।
फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता ने भी कर्मचारियों से झारोटेफ का समर्थन करने का अनुरोध किया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विमला तिग्गा ने महिलाओं से झारोटेफ के साथ जुड़ने और हर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विमला तिग्गा, फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, प्रखंड गोदाम प्रबंधक दीपक कुमार चंचल, स्वास्थ्य विभाग से पद्म शेखर मिश्रा, विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित नर्सें और प्रखंड कार्यालय के कई कर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

#2
पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर विवेक कश्यप ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:48 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM


Latest News

पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर विवेक कश्यप ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:48 PM

झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM

दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:51 AM

पंचायत सचिवालय सशक्त होगा तो ब्लॉक और जिला सशक्त होगा : एसडीओ

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:45 AM

अधिवक्ताओं के हित में सोचने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन : धीरज दुबे

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:40 AM

महर्षि वेदव्यास परिषद ने किया विधायक प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:36 AM

प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा जिला इकाई की बैठक में जिला कमिटी का हुआ विस्तार

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:32 AM

गढ़वा में तूफान और झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना, लेकिन शहर अंधकारमय

location_on गढ़वा
access_time 04-May-25, 11:17 PM

डॉ० के. कस्तूरी रंगन को बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया गढ़वा में दी गई श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 04-May-25, 12:15 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play