whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27121840
Loading...


रैयती भूमि पर जबरन पथ निर्माण को लेकर जमीन मालिक ने जताया ऐतराज, पुलिस ने रोका काम

location_on भवनाथपुर access_time 22-Jul-24, 06:51 PM visibility 679
Share



रैयती भूमि पर जबरन पथ निर्माण को लेकर जमीन मालिक ने जताया ऐतराज, पुलिस ने रोका काम


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : अरसली दक्षिणी के बनखेता गांव से बुका होते हुए भवनाथपुर तक बनाई जा रही मिट्टीमोरम पथ निर्माण के दौरान बनखेता के ग्रामीणों द्वारा जबरन रैयती भूमि में पथ निर्माण कराए जाने से बुका निवासी एवं जमीन मालिक विजय राउत ने कड़ा ऐतराज जताया है। विजय राउत ने अंचलाधिकारी, भवनाथपुर थाना एवं श्रीबंशीधर नगर एसडीपीओ को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विजय राउत ने बताया कि 19 जुलाई को उन्होंने भवनाथपुर अंचलाधिकारी को आवेदन देकर जांच के बाद उक्त पथ निर्माण पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन अंचल की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। 20 जुलाई को पुनः ग्रामीणों द्वारा उनकी रैयती जमीन में जबरन पथ निर्माण की सूचना मिलने पर जब वे निर्माण रोकने गए तो ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विजय राउत ने भवनाथपुर थाना में आवेदन दिया, लेकिन थाना से अंचल में जाने के लिए कहा गया। उन्होंने गढ़वा पुलिस अधीक्षक को भी सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने उनकी रैयती जमीन में पथ निर्माण हेतु ट्रैक्टर से मिट्टी मोरम गिरा दिया था। बाद में पुलिस ने जांच पूरी होने तक रैयती जमीन में पथ निर्माण रोकने की सख्त हिदायत देते हुए काम को बंद करा दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play