whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161849 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

सावन की सोमवारी पर जोगिया पहाड़ी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

location_on डंडई access_time 22-Jul-24, 06:26 PM visibility 703
Share



सावन की सोमवारी पर जोगिया पहाड़ी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब


डंडई check_circle
संवाददाता



डंडई : डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत अंतर्गत ग्राम नावाडीह-टोरीकला स्थित जोगिया पहाड़ी पर निर्मित शिव मंदिर में सावन की सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दर्जनों गांवों के श्रद्धालु जोगिया पहाड़ी से कांवर यात्रा निकालकर देवगणा ग्राम स्थित दानरो और चहेलिया नदी के संगम स्थल पहुंचे, जहां पंडित मृत्युंजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलस में जल भरवाया। इसके बाद सभी श्रद्धालु पहाड़ी स्थित शिव मंदिर पहुंचे और शिवलिंग तथा जोगिया बाबा का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक माह तक चलने वाले मेले का भी शुभारंभ किया गया। जोगिया बाबा मंदिर निर्माण समिति ने श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की है।
Advertisement
पहाड़ी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पानी और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक वर्ष सावन और महाशिवरात्रि के मौके पर पहाड़ी स्थित मंदिर में पूजन और मेले का आयोजन होता है। मंदिर निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि पहाड़ी स्थित शिवलिंग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन करते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर विशेष रूप से पूजा अर्चना करते हैं। पहाड़ी स्थित जोगिया बाबा की महत्ता भी कम नहीं है। बाबा भोलेनाथ और जोगिया बाबा की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूजा को सफल बनाने में समिति के सभी लोग लगे रहते हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play