whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163557
Loading...


भूमि विवाद में दो समुदायों के बीच तनाव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिती को नियंत्रण में लिया

location_on बड़गड़ access_time 22-Jul-24, 05:49 PM visibility 690
Share



भूमि विवाद में दो समुदायों के बीच तनाव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिती को नियंत्रण में लिया


बड़गड़ check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : भंडरिया थाना क्षेत्र के बरकोल कला गांव में गढ़ बरकोल स्थित जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। गांव में तनावपूर्ण माहौल की सूचना मिलते ही भंडरिया थाना पुलिस, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में सदलबल पहुंचकर स्थिती को नियंत्रण में लेकर बड़ी घटना होने से बचा लिया। घटना की सूचना पर भंडरिया अंचल के राजस्व उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह भी मौजूद थे। घटना का विवरण : उत्पन्न विवाद का कारण गढ़ बरकोल की भूमि पर सावन मास की पहली सोमवारी पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन था। गांव के हिंदू समुदाय के लोगों ने पूजा स्थल के रूप में राजा-रानी का स्मारक निर्माण दो दिन पूर्व किया था।
सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे विशेष समुदाय के लगभग डेढ़ सौ महिलाओं एवं पुरुषों ने साबल, गैता और कुदाल से स्मारक को ध्वस्त कर दिया। तनाव की स्थिति : इस घटना के समय गांव के हिंदू समुदाय के लोग सावन की पहली सोमवारी पर जल यात्रा के लिए निकले हुए थे। स्मारक तोड़े जाने की सूचना पर सभी लोग विवादित स्थल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन कुछ बुद्धिजीवियों के समझाने पर हिंदू समुदाय के लोगों ने प्रशासन को सूचना देकर बड़ी घटना होने से बचा लिया। हिंदू समुदाय के लोगों का कहना है कि स्मारक तोड़े जाने की घटना संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश थी। स्थिति तनावपूर्ण हो चुकी थी, लेकिन पुलिस के तत्परता के कारण मामला शांत हुआ। प्रशासन की कार्रवाई : प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को निर्देश दिया गया कि उक्त भूमि गैर मजरूआ है और प्रशासन की अनुमति के बिना ना विशेष समुदाय के लोग वहां खेती करेंगे और ना ही हिंदू समुदाय के लोग वहां कोई निर्माण कार्य करेंगे।
विवाद का कारण: जानकारी के अनुसार, विवादित भूमि पर विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा खेती किए जाने पर दूसरे समुदाय को आपत्ति है। दूसरे समुदाय का कहना है कि उक्त भूमि पर वर्षों पहले राजा का गढ़ था, जो उनकी धरोहर और आस्था से जुड़ा है। कई दशकों से उनके पूर्वज रानी सती की पूजा करते आ रहे हैं। वहीं, विशेष समुदाय के व्यक्ति का दावा है कि वह कई वर्षों से वहां खेती कर रहा है। सरकारी दस्तावेज में उक्त भूमि खाता नंबर 84 में गैर मजरूआ दर्ज है। ऑनलाइन रिकॉर्ड में दूसरे पक्ष ने उक्त भूमि रंका गढ़ परिवार की रानी राजमाता गुंजेश्वरी देवी के नाम पर होने का दावा किया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play