गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद तूफानी के पिताजी, वरिष्ठ समाजसेवी और कांके विधानसभा के पूर्व विधायक हीराराम तूफानी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गढ़वा रंका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय ने अरविंद तूफानी सहित पूरे परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया एवं शोक संवेदना व्यक्त की।
अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि अरविंद तूफानी जी, जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के संस्थापक सदस्य हैं और हम लोग विगत कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करते आ रहे हैं। अरविंद तूफानी के पिताजी, हीराराम तूफानी जी, हम सभी के अभिभावक तुल्य आदरणीय थे। उनका इस दुनिया से चले जाना उनके परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अलखनाथ पांडेय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदना अरविंद तूफानी जी और उनके पूरे परिवार के साथ है। साथ ही, उन्होंने पूर्व विधायक हीराराम तूफानी के पार्थिव शरीर को नमन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।