whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27169862
Loading...


स्कूल रुआर' अभियान का जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

location_on गढ़वा access_time 22-Jul-24, 04:04 PM visibility 715
Share



स्कूल रुआर' अभियान का जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में दिनांक 22/07/2024 को नीलाम्बर-पीताम्बर नगर भवन, गढ़वा में 'स्कूल रुआर' (बैक टू स्कूल कैंपेन) - 2024 का जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि भोला चन्द्रवंशी, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन तिवारी, शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि अशर्फी राम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि रुआर कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी/कर्मी इसे गंभीरता से लेते हुए जिले के विद्यालय से बाहर सभी छिजित बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें और विद्यालय में उनकी दैनिक उपस्थिति भी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम को बेहतर तरीके से सफल बनाने हेतु त्रिस्तरीय पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेते हुए सभी चिन्हित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें। सरकारी विद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाते हुए यह संदेश दिया जाए कि आर्थिक रूप से संपन्न अभिभावक के बच्चे भी सरकारी विद्यालय में नामांकन के लिए आएं। रुआर कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत विषय प्रवेश अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शम्भू दत्त मिश्रा ने कराया और प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी दिखाते हुए सारे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि रुआर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 5 से 18 आयु वर्ग के छिजित एवं अनामांकित बच्चों को विद्यालय में वापस लाना और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शम्भू दत्त मिश्रा ने रुआर कार्यक्रम के उद्देश्यों को विस्तार से बताया, जिसमें शामिल हैं: - 5 से 18 आयु वर्ग के नामांकित सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करना - विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना - अप्रवासी, अनामांकित एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना - पिछले वर्षों में कक्षा 1 से 11 तक के नामांकित सभी बच्चों का अगली कक्षाओं में शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति की पुष्टि करना - सभी बच्चों की उपस्थिति ई-विद्या वाहिनी में दर्ज करना एवं नियमित अनुश्रवण करना - नव नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर शिक्षा रथ को रवाना किया।
यह कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर 16 दिनों तक अर्थात 16/07/2024 से 31/07/2024 तक विद्यालयवार आयोजित किया जाएगा। मंच का संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यक्रम प्रबंधक महोदया गायत्री साहू ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे, प्रतिभा कुमारी, विजय पांडे, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार दुबे, अरविंद चौबे सहित गढ़वा जिले के तमाम बीआरपी, सीआरपी, बीपीओ, बीपीएम उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play