whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27172978
Loading...


दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2024 का उद्घाटन, भवनाथपुर की टीमों ने वॉलीबॉल और हैंडबॉल में जीत हासिल की

location_on भवनाथपुर access_time 22-Jul-24, 02:36 PM visibility 673
Share



दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2024 का उद्घाटन, भवनाथपुर की टीमों ने वॉलीबॉल और हैंडबॉल में जीत हासिल की


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : टाउनशिप सेल डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2024 का उद्घाटन समारोह विद्यालय के अध्यक्ष मनोज कुमार महाप्रबंधक सेल झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय निदेशक जी एन खान, सेल अधिकारी एस यू मेदा, बुलू दिगल डीएवी गढ़वा प्रिंसिपल एके चौबे, और डीएवी सिमडेगा प्रिंसिपल सुजय कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व, सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ के द्वारा डीएवी भवनाथपुर के प्रिंसिपल आर. सचदेवा ने किया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत और एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें अमृता ने 'आयो रे शुभ दिन आयो रे...' पर नृत्य किया और बच्चियों ने गायत्री मंत्र पर नृत्य कर अतिथियों का मन मोहा।
मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर खेल की शुभारंभ की घोषणा की गई। खेल शुरू करने से पूर्व विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा कुमारी ने सभी बच्चों से शपथ ग्रहण करवाया। खेल की घोषणा होने के पश्चात अंडर-19 डीएवी भवनाथपुर और डीएवी डालटेनगंज के बच्चों के बीच वॉलीबॉल का मैच खेला गया। इसमें डीएवी भवनाथपुर की टीम ने 25-01 और 25-02 से दोनों सेट जीतकर जीत की ट्रॉफी हासिल की। इस खेल में बेस्ट प्लेयर के रूप में प्रिया को सम्मानित किया गया और उपविजेता डीएवी डालटेनगंज को रनर की ट्रॉफी और सिल्वर मेडल दिया गया। तत्पश्चात अंडर-19 ब्वायज डीएवी भवनाथपुर और डीएवी गढ़वा के बीच वॉलीबॉल का मैच खेला गया, जिसमें भवनाथपुर की टीम 25-11 और 25-00 से विजेता घोषित हुई।
विजेता टीम को गोल्ड मेडल और विनर ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को सिल्वर मेडल और रनर ट्रॉफी अतिथियों द्वारा प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में रोहित कुमार भवनाथपुर को मेडल दिया गया। वॉलीबॉल में ही अंडर-17 ब्वायज डीएवी सिमडेगा और डीएवी डालटेनगंज के बीच मैच हुआ, जिसमें डीएवी डालटेनगंज के बच्चों ने 15-13 और 15-06 से ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को सिल्वर मेडल और ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल और ट्रॉफी दिया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अनुराग डाल्टेनगंज को अतिथियों द्वारा मेडल दिया गया। इसके बाद लड़कियों के हैंडबॉल मैच में डीएवी भवनाथपुर और डीएवी डालटेनगंज के बीच मैच कराया गया, जिसमें भवनाथपुर की बच्चियों ने 3-0 से जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार ऐश्वर्या भवनाथपुर ने प्राप्त किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play