whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173866
Loading...


चार राज्यों के आठ ज़िले के रोगियों ने उठाया निःशुल्क हृदय-रोग जाँच शिविर का लाभ

location_on गढ़वा access_time 22-Jul-24, 10:26 AM visibility 737
Share



चार राज्यों के आठ ज़िले के रोगियों ने उठाया निःशुल्क हृदय-रोग जाँच शिविर का लाभ
रिपोर्ट देखते वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ. विकास केशरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल के प्रांगण में नारायणा सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम के वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ. विकास केशरी के द्वारा जायंट ग्रुप ऑफ़ गढ़वा के सहयोग से रविवार को निःशुल्क हृदय रोग जाँच शिविर का आयोगन किया गया। इस जाँच शिविर में गढ़वा जिले के साथ-साथ बिहार, उत्तर-प्रदेश, एवं छत्तीसगढ़ के निकटवर्ती डाल्टनगंज, बलरामपुर, विश्रामपुर, गुमला, रोहतास, लातेहार एवं सोनभद्र ज़िले के लगभग 50 रोगियों की निःशुल्क जांच की गयी। 12 मरीजों में विभिन्न ह्रदय रोगों की पहचान की गयी तथा 5 रोगियों को ओपन हार्ट सर्जरी का परामर्श दिया गया। कुछ अन्य रोगियों को हृदय-रोगों से संबंधित विशिष्ट परीक्षणों का परामर्श दिया गया।
इस जाँच शिविर में पूर्व में ओपन हार्ट सर्जरी करवा चुके कुछ अन्य रोगियों को भी समुचित परामर्श दिया गया। इन रोगियों ने सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर के स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए डॉ विकास को आभार प्रकट किया। रजिस्ट्रेशन कराते मरीज ज्ञातव्य हो कि डॉ विकास केशरी गढ़वा के स्थानीय मूल निवासी हैं एवं प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को निःशुल्क हृदय रोग जाँच शिविर का आयोजन जायंट ग्रुप ऑफ़ गढ़वा के सहयोग से करते हैं। इस शिविर के सतत आयोजन का यह आठवाँ वर्ष है। स्थानीय वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ विकास केशरी ने निराशा व्यक्त करते हुए बताया कि क्षेत्र के रोगियों में जागरूकता का अक्षम्य आभाव है। कई रोगी रोग की जानकारी होने के बाद भी महीनों-वर्षों तक उसका समुचित उपचार नहीं करवाते हैं और घरेलू नुस्ख़ों को अपनाते हुए समय व्यर्थ व्यतीत करते हैं।
यहाँ तक कि निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान करवाने के पश्चात भी कई बार रोगियों के सही उपचार के लिए उनके माता पिता अथवा अभिभावकों से मान-मनौवल उन्हें ही करना पड़ता है। हृदय के रोगों में ऐसा विलंब अत्यधिक घातक सिद्ध हो सकता है क्योंकि हृदय के विकारों का दुष्परिणाम शरीर के अन्य सभी अंगों पर पड़ता है एवं विलंब के कारण उपचार और भी ज्यादा जटिल हो जाता है। डॉ विकास के साथ-साथ जायंट्स ग्रुप के सभी सदस्यों ने भी रोगियों से अपने रोग एवं उसके सही उपचार के बारे में जागरूक एवं तत्पर रहने की अपील की। डॉ केशरी ने पुनः जिले के गरीब मरीज़ों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि 20 वर्ष की आयु तक के रोगियों को ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता पड़ने पर कुछ अन्य संस्थाओं की मदद से आर्थिक सहायता दिलवाने हेतु वह एवं अस्पताल प्रशासन प्रतिबद्ध है।
अन्य रोगियों के लिए भी न्यूनतम संभव शुल्क पर ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play