whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27174815
Loading...


एआइएमआइएम की गढ़वा जिला कमेटी की बैठक, विभिन्न पंचायतों में दौरे की योजना

location_on गढ़वा access_time 21-Jul-24, 08:32 PM visibility 672
Share



एआइएमआइएम की गढ़वा जिला कमेटी की बैठक, विभिन्न पंचायतों में दौरे की योजना


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एआइएमआइएम गढ़वा जिला कमेटी की बैठक आज रविवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी के नेताओं के साथ-साथ प्रखंड प्रभारी भी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई से रमकंडा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में 6 अगस्त से रंका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया जाएगा। इस दौरान पंचायत स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी। एआइएमआइएम के नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारियों का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एआइएमआइएम की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। एआइएमआइएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. एम. एन. खान ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किए गए वादाखिलाफी के खिलाफ सभी पंचायतों में 'हल्ला बोल पोल खोल' कार्यक्रम चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने पांच लाख युवाओं को रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता देने, गैर मजरूआ मलिक को मालिकाना हक देने और किसानों के खेत में पानी उपलब्ध कराने के वादे किए थे, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। इस मौके पर गढ़वा रंका विधानसभा के प्रत्याशी डॉ. एम. एन. खान, गढ़वा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार रजक, युवा जिला अध्यक्ष मोजहिम अंसारी, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, जिला सचिव मोहम्मद रमजान अंसारी, रंका प्रखंड अध्यक्ष इबरन अंसारी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष फारुख अंसारी, मेराल युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अली उर्फ लाला भाई, मेराल प्रखंड उपाध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, अवध किशोर मेहता, अशोक चौधरी, गोपाल चौधरी, कोदू चौधरी, अनवर अंसारी, अमरुल्लाह अंसारी, शौकत अंसारी, डॉ. विजय चौधरी, संवार अंसारी, मोहम्मद जहांगीर अंसारी, आफताब अंसारी, इबरार अंसारी, हस्बुल्लाह अंसारी, डॉ. विजय चौधरी आदि उपस्थित थे।
एआइएमआइएम की बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने एआइएमआइएम के नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें शौकत अंसारी, काशीबुल्लाह अंसारी, अबरार अंसारी, मुर्शीद अंसारी, आफताब अंसारी, भारदुल चौधरी, राजदेव राम आदि का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play