whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163607
Loading...


आरकेटीसी कंपनी के पीएम ने पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी के पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया आवेदन

location_on मझिआंव access_time 21-Jul-24, 07:59 PM visibility 673
Share



आरकेटीसी कंपनी के पीएम ने पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी के पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया आवेदन
जांच करते लोग


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र में शहरी पेयजलापूर्ति करने को लेकर पाइप बिछाने वाली जुड़को कंपनी के द्वारा सड़क को क्षतिग्रस्त कर पाइप बिछाने के आरोप में सड़क निर्माण करवाने वाली आरकेटीसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार यादव ने प्राथमिक की दर्ज करने के लिए मझिआंव थाना में लिखित आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मझिआंव,बरडीहा,कांडी सोन ब्रिज रोड आरकेटीसी कंपनी के द्वारा 31 जनवरी 2024 को पूर्ण कर लिया गया है। उसके बाद भी 3 साल का आरकेटीसी कंपनी को देख रेख करने की जिम्मेवारी है। इधर जुडको कंपनी के द्वारा शहरी जलापूर्ति में पाइप बिछाने में मनमानी करते हुए सड़क का ब्लैकएज काटकर सड़क को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है।
इस कंपनी के द्वारा रेफरल अस्पताल के समीप से लेकर सोलह बिगहा अखौरी तहले मोड़ तक सड़क के ब्लैकएज को क्षतिग्रस्त कर पाइप बिछाया गया है। जिसमें कंपनी को लगभग 23 लाख 71 हजार 983 रुपए नुकसान का आकलन किया गया है। इसके पहले भी इस जुडको कंपनी के द्वारा 13 दिसंबर 2023 को सड़क काटकर पाइप बिछाने का काम करने का प्रयास किया गया था। लेकिन इनको मौखिक रूप से मना करने के उपरांत भी लोगों ने काम करना बंद नहीं किया। साथ ही कहा गया है कि जुडको कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय पासवान, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सुषमा कुमारी, असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर वरुण भारद्वाज एवं संवेदक राजीव कुमार के ऊपर नामजद प्राथमिक की दर्ज करते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की गई है।
पथ प्रमंडल विभाग के सहायक अभियंता मजहर हुसैन ने कहा कि इसके पूर्व उपायुक्त की अध्यक्षता में 3 अप्रैल 2024 को जुडको के संबंधित कर्मचारी प्रोजेक्ट मैनेजर संजय पासवान, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सुषमा कुमारी, असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर वरुण भारद्वाज, संवेदक राजीव कुमार, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मझिआंव एवं गढ़वा के संयुक्त भ्रमण के उपरांत उपायुक्त के द्वारा सड़क को बिना क्षतिग्रस्त किये पाइपलाइन बिछाने का दिशा निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद भी जुड़को कंपनी के संवेदक के द्वारा मनमानी करते हुए सड़क के ब्लैकएज को काटकर पाइप बिछाया जा रहा है। कहा कि सड़क का ब्लैकएज कट जाने के बाद पानी जमा होकर सीपेज करेगा, और ट्रैफिक आने से सड़क बहुत ही जल्द क्षतिग्रस्त हो जाएगा।
जिसके कारण यातायात एवं ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने उपायुक्त से सड़क कि क्षती पूर्ति कराते हुए भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं करने की दिशा निर्देश देने की मांग की है। मौके पर पथ प्रमंडल विभाग के सहायक अभियंता मजहर हुसैन एवं आरकेटीसी कंपनी के पीएम अशोक कुमार यादव, कनीय अभियंता शिव मुनीराम, राकेश कुमार, अंकित चतुर्वेदी, जुडको कंपनी के सुपरवाइजर बसंत यादव मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play