whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161557
Loading...


गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्रीराम शर्मा एवं माता भगवती देवी शर्मा की आरती

location_on मझिआंव access_time 21-Jul-24, 07:55 PM visibility 684
Share



गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्रीराम शर्मा एवं माता भगवती देवी शर्मा की आरती
पूजा अर्चना करते लोग


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मझिआंव के चन्द्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का तीन कुण्डीय हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ। साथ ही गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की विशेष पूजा अर्चना कर विधिवत आरती की गई। साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने एवं युग परिवर्तन में सहयोग करने का संकल्प गायत्री परिजनों द्वारा लिया गया। इस अवसर पर दिनेश चौधरी ने सुक्ष्म रूप में उपस्थित गुरुदेव पँ श्रीराम शर्मा आचार्य को साक्षी मानकर गायत्री परिवार की दीक्षा ली। इस दौरान मुख्य यजमान के रूप में सपत्निक सूर्यमल सोंनी, डोमन विश्वकर्मा एवं बंशी प्रसाद द्वारा माँ गायत्री,माँ लक्ष्मी, माता सरस्वती एवं माता वैष्णो देवी,तथा गुरुदेव व गुरुमाता की पूजा अर्चना की गई, साथ ही हवन यज्ञ किया गया।
इस अवसर पर रेखा प्रजापति एवं देवमुनि विश्वकर्मा द्वारा कर्मकांड सपन्न कराया गया। मौके पर गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में 19 जुलाई को प्रभात फेरी,20 जुलाई को 12 घंटे तक अखंड गायत्री महामंत्र का जाप किया गया। आज तीन कुण्डीय हवन यज्ञ करने के साथ साथ गुरुदेव का विशेष पूजा अर्चना एवं आरती की गई। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सपत्निक सेवानिवृत कर्मचारी रामजन्म सोनी एवं उनके पुत्र बिरेन्द्र सोनी द्वारा छोहाड़ा, अनार, इलाइची एवं औषधीय पौधे व सुगंधित पुष्प लगाया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के लिये 51 डिसमिल भूमि दानदाता मुखलाल विश्वकर्मा, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल, युवा समाजसेवी मारुतिनंदन सोनी, शिव प्रसाद, बेचन राम, पवन जायसवाल, रवि कमलापुरी राम बेलास प्रसाद, अशोक चौरसिया, सुनीता चौरसिया, सारो देवी, सरस्वती सोनी, स्वीटी कुमारी, संतोषी देवी, सीमा देवी, स्वेता कुमारी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play