whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24535621
Loading...


भूमि विवाद में वृद्ध घायल

location_on मझिआंव access_time 21-Jul-24, 07:52 PM visibility 657
Share



भूमि विवाद में वृद्ध घायल


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के मोरबे पंचायत अंतर्गत करकट्टा गांव निवासी 70 वर्षीय विश्वनाथ राम को भूमि विवाद में लाठी डंडा एवं पत्थर से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल के परिजनों ने उसे रेफरल अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। घायल विश्वनाथ राम ने बताया कि उन्हीं का सगा भाई चंद्रिका राम से लगभग 5 वर्ष पूर्व से आपसी भूमि विवाद चला आ रहा है, जिसका मामला कोर्ट में भी चल रहा है। घायल ने बताया कि 21 जुलाई को सुबह लगभग 10 बजे विपक्षी चंद्रीका राम वगैरह बल पूर्वक दबंगता दिखाते हुए विवादित भूमि में घर बना रहे थे। जिसे मना करने पर लाठी डंडा एवं पत्थर से मारा गया।
जिसमें मेरा एक हांथ टूट गया तथा माथा फट गया। मैं चिल्लाने लगा तो आवाज सुनकर मेरी बहू कमला देवी, नाती विवेक, सुशी एवं शुभम बचाने आये, जिसमें वे लोग भी आंशिक रूप से घायल हो गए। घायल विश्वनाथ राम ने बताया कि मारपीट करने वालों में विपक्षी चंद्रिका राम उनके पुत्र सुनील राम (पुलिस के जवान ), अनिल राम ,संजय राम एवं बहू संजू देवी, फुल कुमारी देवी एवं चंद्रिका राम के नाती अनूप राम एवं आकाश कुमार का नाम शामिल है। इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुआ है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पदाधिकारी जांच के लिए भेजे गये हैं।




Trending News

#1
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#2
मुखिया महताब आलम का रिम्स में बेहतर इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी ने निभाई ज़िम्मेदारी

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 05:50 PM

#3
गढ़वा के करके गांव में जन सेवा केंद्र में चोरी, चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख के सामान

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 03:31 PM

#4
अवघड़ आचार्य रामचंद्र द्विवेदी जी के अवतरण दिवस पर रक्तदान और फल वितरण कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 03-Jul-25, 08:03 PM

#5
गढ़वा में द फ्लेवर एम्पायर रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, स्वाद और सुकून का मिला नया ठिकाना

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:56 PM


Latest News

मुखिया महताब आलम का रिम्स में बेहतर इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी ने निभाई ज़िम्मेदारी

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 05:50 PM

गढ़वा के करके गांव में जन सेवा केंद्र में चोरी, चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख के सामान

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 03:31 PM

अवघड़ आचार्य रामचंद्र द्विवेदी जी के अवतरण दिवस पर रक्तदान और फल वितरण कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 03-Jul-25, 08:03 PM

गढ़वा में द फ्लेवर एम्पायर रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, स्वाद और सुकून का मिला नया ठिकाना

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:56 PM

डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, 200 से अधिक पौधे लगाए गए

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:52 PM

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति जताया आभार, कहा– गढ़वा वासियों का सपना हुआ साकार

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:48 PM

64वीं सुब्रतो कप अंडर-17: रंका बना जिला चैम्पियन, प्रमंडलीय स्तर पर करेगा गढ़वा का प्रतिनिधित्व

location_on गढ़वा
access_time 02-Jul-25, 07:44 PM

एसडीएम के आदेश पर रंका मोड़ पर अवैध गैस गोदाम सील

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 09:25 PM

बिना लाइसेंस चल रही पैथोलॉजी को एसडीएम ने कराया बंद

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 09:13 PM

डॉक्टर्स डे पर केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा द्वारा नगर के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 08:59 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play