whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27933868
Loading...


पूर्व विधायक हीराराम तूफानी का निधन, गढ़वा में शोक की लहर

location_on गढ़वा access_time 21-Jul-24, 04:17 PM visibility 686
Share



पूर्व विधायक हीराराम तूफानी का निधन, गढ़वा में शोक की लहर
पूर्व विधायक हीराराम तूफानी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कांके के पूर्व विधायक हीराराम तूफानी का आज दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें पिछले 15 दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वे पिछले दिनों दिल्ली गए थे जहां उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह करीब 10 बजे उनका निधन हो गया। हीराराम तूफानी 1977 में जनता पार्टी से रांची लोकसभा क्षेत्र के कांके विधानसभा से विधायक बने थे। उनके बड़े भाई समान कांग्रेसी नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि वे छात्र जीवन में ही विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने बीडीओ की परीक्षा पास की और गुमला, सीतामढ़ी सहित अन्य स्थानों पर अपनी सेवा दी। उनके निधन से गढ़वा में शोक की लहर है।
हीराराम तूफानी गरीबों के रहनुमा थे और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी सुमित्रा देवी, बड़े बेटे अरविंद तूफानी (पूर्व जिला परिषद सदस्य और वरिष्ठ भाजपाई), आनंद तूफानी (बिजनेसमैन) और छोटे बेटे अरुण तूफानी हैं। उनकी दो पुत्रियां भी हैं। जानकारी के अनुसार, आज रात तक उनका पार्थिव शरीर गढ़वा लाया जाएगा और अशोक विहार स्थित आवास पर श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, पूर्व विधायक गिरनाथ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीकांत तिवारी, अलख चौबे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी, भाजपा नेता अलखनाथ पांडे, और राजद जिलाध्यक्ष सूरज सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play