whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26507519
Loading...


झारोटेफ के प्रांतीय निर्देशानुसार 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-24, 09:05 PM visibility 704
Share



झारोटेफ के प्रांतीय निर्देशानुसार 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम आयोजित
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए उपाधीक्षक डॉक्टर हरेन चंद्र महतो


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देशानुसार राज्य के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन का आगाज हुआ। इस कड़ी में, आज सदर अस्पताल के प्रांगण में झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलासचिव विमलेश राम और फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता की उपस्थिति में प्रखंड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. हरेन चंद्र महतो, झारोटेफ गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा विमला तिग्गा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।
मुख्य अतिथि डॉ. हरेन चंद्र महतो ने अपने संबोधन में झारोटेफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संगठन ने कम समय में ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ लाखों कर्मचारियों को दिलाया है और उम्मीद है कि बाकी 11 मांगें भी वर्तमान सरकार से पूरी कराई जाएंगी। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन के साथ तन, मन और धन से जुड़ने का आह्वान किया। झारोटेफ गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने विस्तार से बताया कि राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय के बाद राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन (ओपीएस) प्राप्त हुआ है, लेकिन इसे बचाने के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने एनएमओपीएस/झारोटेफ की सदस्यता ग्रहण अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया और बताया कि प्रांतीय निर्देश पर 11 सूत्री मांगों को लेकर तीन चरणों में आंदोलन किया जाएगा।
ग्यारह सूत्री मांगें इस प्रकार हैं: 1. एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना। 2. राज्य कर्मियों के सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करना। 3. अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी एमएसीपी का लाभ दिलाना। 4. चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू कराना। 5. केंद्रीय कर्मियों के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना। 6. तीन सौ दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/इंकेशमेंट की अनुमति दिलाना। 7. सेवा नियमावलियों में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना। 8. राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गों की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना। 9. समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना।
10. चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना। 11. संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवं निजीकरण को रोकना। कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारी गण जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने आगामी 11 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम और 1 सितंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों से झारोटेफ का साथ देने का आग्रह किया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा विमला तिग्गा ने महिला साथियों से झारोटेफ के हर कार्यक्रम में सक्रियता से भाग लेने का अनुरोध किया।
स्वास्थ्य विभाग से रामनिवास सिंह और सूरज तमांग ने सभी कर्मचारियों से झारोटेफ के हर निर्णय का समर्थन करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, जिलासचिव विमलेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा विमला तिग्गा, संयुक्त सचिव संतोष कुमार गुप्ता, फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता, स्वास्थ्य विभाग से रामनिवास सिंह, रेयाज अंसारी, मिथलेश कुमार, आशा रानी, रीता कुमारी, हेलेन होरो, प्रफुल्ल मिंज, किरण कुमारी, ममता कुमारी, नैन कुमारी, धीरज पाठक, प्रदीप कुमार, सूरज तमांग, पद्मशेखर मिश्रा, अशोक कुमार, राजेंद्र राम, रोहित कुमार, पंकज कुमार, शिक्षक राजकुमार चंद्रा, तनवीर आलम आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play