whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163606
Loading...


बहुजन समाज ने लोस चुनाव में भाजपा को सिखाया सबक : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 20-Jul-24, 06:23 PM visibility 683
Share



बहुजन समाज ने लोस चुनाव में भाजपा को सिखाया सबक : मंत्री मिथिलेश
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



बसपा के कई वरीय पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ थामा झामुमो का दामन गढ़वा : बहुजन समाज के पार्टी के कई पूर्व वरीय पदाधिकारियों अपने 300 से अधिक समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। शनिवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी लोगों को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आप सबों ने मुझे गढ़वा की सेवा करने का मौका दिया, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ दिन पूर्व संविधान को समाप्त करने की बात कर रही थी।
परंतु गत लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज के लोगों ने भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सबक सिखला दिया। अब भाजपा संविधान की रक्षा की बात करने लगी है। मंत्री के कहा कि बसपा छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे सभी लोग प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। इनके प्रशिक्षण का लाभ झामुमो को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग जनता के लिए नहीं अपने निजी स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं। ऐसे लोग मौका देखते ही पाला बदलने में एवं झूठ फरेब करने में माहिर होते हैं। मंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि क्षेत्र में जाने वाले लोगों से पूछिए कि कई पार्टियों का चक्कर लगाते हुए अब वे निर्दलीय क्यों हो गये हैं। इस दौरान बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार गौतम के नेतृत्व में बसपा छोड़कर झामूमो में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से बसपा के पूर्व प्रदेश सचिव सुमेश्वर सिंह, रंका के प्रखंड सचिव पूर्व बीडीसी सीताराम, अमित कुमार रवि, रविशंकर उरांव, सुनेश्वर राम, कृश्णा राम, यगुनाथ राम, रामचंद्र राम, सरयू राम, प्रखंड अध्यक्ष सच्चितानंद पासवान, उप मुखिया उमेश्वर सिंह, बीडीसी आशिश पासवान, परमेश्वर पासवान, राजेंद्र राम, वार्ड सदस्य सुनील कुमार, विश्वनाथ राम, इंद्रदेव राम, पूर्व जिला प्रभारी रामचंद्र राम, बजरंगी राम, पप्पू राम, अमित कुमार, गोपाल राम, मुन्ना राम, नंदू राम, अनिल राम सहित 300 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, कंचन साहु, जितेंद्र सिन्हा, चंदा देवी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, नवीन तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play