whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27121844
Loading...


मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से मनरेगा कार्य बाधित, मजदूरों का पलायन शुरू

location_on भवनाथपुर access_time 20-Jul-24, 03:59 PM visibility 681
Share



मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से मनरेगा कार्य बाधित, मजदूरों का पलायन शुरू
जानकारी देते ग्रामीण


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड अंतर्गत कार्यरत मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से प्रखंड में मनरेगा कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। एक तरफ नए योजनाओं की स्वीकृति नहीं हो रही है, तो दूसरी तरफ स्वीकृत योजनाओं में भी डिमांड नहीं लग पा रहा है। डिमांड नहीं लगने के कारण मनरेगा मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है, जिससे वे पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। मकरी पंचायत के अजय राम ने बताया कि उनका कूप खुदाई का काम हो चुका है, लेकिन मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से डिमांड नहीं लग पा रहा है, जिससे कूप बांधने का कार्य प्रभावित हो रहा है। बरसात का मौसम है, और अगर बारिश हो गई तो कूप ध्वस्त हो जाएगा। कैलान निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि वे पिछले दस दिनों से प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण मनरेगा कर्मियों से मुलाकात नहीं हो पा रही है, जिससे उनका कार्य बाधित हो रहा है।
मकरी पंचायत के विश्वम्भर ने कहा कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा कार्य बुरी तरह प्रभावित है। सरकार से अपील है कि वह मनरेगा कर्मियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए उन्हें पूरा करे, ताकि क्षेत्र में पुनः मनरेगा कार्य बहाल हो सके। इस हड़ताल ने क्षेत्र में विकास कार्यों को ठप कर दिया है और मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोग सरकार से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play