whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162381 readers visited
Loading...

Advertisement

कर्मी और संसाधनों की कमी से जूझ रहा भवनाथपुर थाना, सुरक्षा भगवान भरोसे

location_on भवनाथपुर access_time 20-Jul-24, 11:49 AM visibility 731
Share



कर्मी और संसाधनों की कमी से जूझ रहा भवनाथपुर थाना, सुरक्षा भगवान भरोसे
भवनाथपुर थाना


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना पिछले तीन महीनों से कर्मी और आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण पंगु हो गया है, जिससे थाना क्षेत्र के लगभग पचास हजार लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। वर्षा प्रारंभ होने के साथ ही जमीनी विवाद के मामलों में वृद्धि हो गई है और लोग थाने के चक्कर काटते नजर आते हैं। साथ ही क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, छींटपुट लड़ाई-झगड़े की शिकायतें भी आती रहती हैं। मौजूदा स्थिति में पुलिस के पास जो कर्मी और संसाधन हैं, वे ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर प्रतीत हो रहे हैं। गनीमत है कि मुस्लिम समाज के पर्व के दौरान चार पुलिस अधिकारी, दो हवलदार, दो सिपाही और आठ होमगार्ड जवानों ने मिलकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली।
Advertisement
लोकसभा चुनाव के दौरान भवनाथपुर थाना से कई पुलिस अधिकारियों और जवानों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया था, लेकिन चुनाव के बाद कुछ ही कर्मी वापस आए। वर्तमान में सहायक पुलिस भी आंदोलन में है और कुछ कर्मियों को श्रावणी मेला में भेजा गया है, जिससे जनता की समस्याओं का समय पर निपटारा नहीं हो पा रहा है। भवनाथपुर थाना क्षेत्र की पूर्व से पश्चिम लगभग 23 किलोमीटर और उत्तर से दक्षिण की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है, जिसमें कुल नौ पंचायतों के अंतर्गत लगभग पचास हजार की आबादी है। पुलिस के पास गश्ती और अन्य शिकायतों का निपटारा करने के लिए मात्र दो कबाड़ा चारपहिया वाहन हैं, जो कब कहां धोखा दे जाएं इसकी कोई गारंटी नहीं है। सूत्रों के अनुसार, थाने में कुल नौ एसआई के स्थान पर मात्र सात कार्यरत हैं, छह एएसआई के स्थान पर मात्र दो कार्यरत हैं, जबकि सात आरक्षियों के स्थान पर मात्र चार वर्तमान में कार्यरत हैं।
Advertisement
पुलिस के सामने कड़ी चुनौती है, फिर भी अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं घटी है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play