whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27123260
Loading...


मंत्री मिथिलेश ने किया चिनियां प्रखंड का दौरा, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात

location_on गढ़वा access_time 19-Jul-24, 06:11 PM visibility 684
Share



मंत्री मिथिलेश ने किया चिनियां प्रखंड का दौरा, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा-रंका विधानसभा के स्थानीय विधायक सह स्वच्छता एवं पेयजल विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने चिनियां प्रखंड क्षेत्र के कइ गांव का दौरा कर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना जताई है। सर्वप्रथम मंत्री मिथिलेश ने रणपुरा गांव के टोला शिरालेटा मे पहुंच कर मृतक अर्जुन सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह के पूरे परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख प्रकट किया व परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दी गई, बिदीत हो कि अर्जुन सिंह की आकस्मिक मृत्यु बीते हफ्ते हो गई थी। उसके बाद रणपुरा गांव निवासी सह झामुमो पंचायत अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह जिनकी मृत्यु बीते दीनों दीनो बीमारी से ग्रस्त रांची इलाज कराने ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई थी, उनके घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख प्रकट करते हुए परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद देने की बात कही व आर्थिक सहायता दिए।
इसके बाद मंत्री मिथलेश ने बेता पंचायत के परसुखाड़ गांव के विद्यालय में पहुंचकर विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति को जानते हुए शिक्षकों को विद्यालय में बच्चों के बीच गुणवत्तापूर्णव शिक्षा देने की बात कही। व स्थानीय लोगों से भी बात कर लोगों के दुख दर्द को सुना, व उनके समस्याओं को निदान करने की बात कही। उसके बाद मंत्री मिथिलेश ने बेसरी, तुरी मुंडा, बेता बाजार, सीदे पाल्हे, कुम्हिया खाड, इत्यादि गांवों में जाकर लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल पूछते हुए उनकी समस्याओ को सुना एवं उसे दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में आज हर तरफ विकास हो रहा है। सरकार की कई ऐसी छोटी बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाएं सीधे अंतिम लोगों तक पहुंच रही है, जो यह विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है।
मंत्री ने कहा कि मै झूठ व फरेब की राजनीति नहीं करता हूं। सच्चे मन से जनता की सेवा करता हूं। यही कारण है कि आज पूरे गढ़वा रंका विधानसभा में चप्पे-चप्पे पर विकास की किरण दिखाई पड़ रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता झूठे एवं फरेब लोगों से सावधान रहे। इस मौके पर झामुमो के गढ़वा जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, सचिव मनोज ठाकुर, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौबे, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मंगरु सिंह खरवार, रामसागर यादव, गंगेश्वर सिंह, बेलाल अंसारी, बंशीधर यादव, दयानंद राम, सहित अन्य लोग मौजूद थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play