भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निवासी लाल बहादुर साह, पिता सुरेश साह, पिछले 10 दिनों से अपने घर से गायब हैं। इसे लेकर उनके बेटे हंसराज गुप्ता ने भवनाथपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस प्रशासन से अपने पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
हंसराज गुप्ता ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि उनके पिता लाल बहादुर साह और उनकी मां 14 जुलाई को अपने पुस्तैनी घर, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ओडेया गांव में खेती कराने के लिए गए थे। 11 जुलाई की शाम चार बजे वे वहां से वापस सिंदुरिया के लिए निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। हंसराज ने बताया कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
Advertisement
उन्होंने पुलिस से अपने पिता की सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाई है।