whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278721
Loading...


राजनीतिक रोटी सेकने से आगे नहीं बढ़ पा रही है तुलसीदामर खदान को चालू करने का प्रयास

location_on भवनाथपुर access_time 11-Sep-20, 06:52 PM visibility 670
Share



राजनीतिक रोटी सेकने से आगे नहीं बढ़ पा रही है तुलसीदामर खदान को चालू करने का प्रयास


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर (गढ़वा) :सेल के बन्द तुलसी दामर डोलोमाइट खदान खोलने को लेकर राजनीतिक दल सेंक रहे हैं। अपनी रोटी या जल्द खुलेगा खदान इसको लेकर खदान में कार्य करने वाले हजारो बेरोजगार मजदूरो व भवनाथपुर की जनता में संसय बना हुआ है। क्योंकि खदान खोलने को लेकर नेताओ द्वारा तरह तरह के बयानबाजी व राज्य सरकार से लेकर सेल प्रबंधन के बीच हुए मौखिक वार्ता व पत्राचार से अभी तक कुछ भी खदान खुलने की प्रक्रिया साफ दिखाई नही दे रही है। बताते चले कि 16 फरवरी से अनापत्ति प्रमाण पत्र सेल का समाप्त होने का कारण बना कर गढ़वा खनन विभाग द्वारा ऑनलाईन चालान बन्द होने के बाद से तुलसी दामर खदान बन्द है और हजारो मजदूर भुखमरी के कगार पर विगत सात माह से है।
इस बीच इंटक दुबे गुट पी के चौबे एटक के गणेश सिंह व पलामू खान मजदूर संघ के जीवधन साहू के तत्वधान में खदान खोलने को लेकर धरना प्रदर्शन मजदूरो के साथ किया गया तथा स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ,सांसद बीड़ी राम व मुख्य मंत्री को लिखित रूप से खदान खोलने की मांग की गई जिसके आलोक में विधायक भानु प्रताप शाही ने सत्र सदन में खदान खोलने को लेकर लिखित व मौखिक मांग रखा था। जिसमे सरकार के द्वारा खदान खोलने की प्रक्रिया चल रही है जबाब दिया गया था। इस बीच कोरोना काल महामारी में लॉक डाउन लगने से सभी मुद्दे ठंढे बस्ते में डाल दिये गए ।इस बीच अगस्त माह में एक इंटक तिवारी गुट के नव निर्मित यूनियन के द्वारा भी मजदूरो के साथ बैठक कर जोर सोर से बन्द खदान खोलने का दौर जारी है।
यूनियन के द्वारा सेल के उच्च अधिकारियों व मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन से दूरभाष पर वार्ता कर अविलंब खदान खोलने की मांग की चर्चा जोरों पर है। तो वहीं एटक यूनियन के गणेश सिंह के नेतृत्व में जहां एक ओर मजदूर प्रतिनधि गुरुवार 10 सितम्बर को सेल के जीएम संजय सिंह से बैठक के बाद 27 सितम्बर तक खदान खोलने का समय दिया गया है। औऱ दूसरी तरफ एटक यूनियन के द्वारा मजदूरो के छटनी पर भी कुछ शर्तों पर फाइलन सेटलमेंट की बात कही जा रही। नव निर्मित इंटक तिवारी गुट के नेता माननीय केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में नेता कनेहया चौब, सुशील चौबे, पांडे प्रदीप शर्मा, राजेश कुमार एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा 10 सितम्बर को रांची खान सचिव से मिलकर सेल के बन्द खदान पर चर्चा व लिखित मांग पर खान सचिव के द्वारा जो यूनियन को जानकारी दी गई कि सेल के द्वारा अभी तक खदान खोलने की प्रक्रिया में काफी शिथिलता बरती जा रही है कि जानकारी मिलना अपने आप मे संसय की बात है।
इन सभी सरकार, यूनियन व जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया प्रयास अभी तक विफल नजर आ रहा है तो दूसरी तरफ सेल के अधिकारियों के द्वारा रटा रटाया जबाब दिया जा रहा है कि सेल के उच्च अधिकारी खदान खोलने को लेकर प्रयासरत है झूठ साबित प्रतीत होता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play