whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162406 readers visited
Loading...

Advertisement

अबुआ आवास योजना में भारी अनियमितता: जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने की जांच की मांग

location_on भवनाथपुर access_time 19-Jul-24, 04:48 PM visibility 698
Share



अबुआ आवास योजना में भारी अनियमितता: जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने की जांच की मांग
डीडीसी को मांग पत्र देते शर्मा रंजनी


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा को क्षेत्र भ्रमण के दौरान बनसानी, मकरी, चपरी, भवनाथपुर, अरसली उत्तरी, अरसली दक्षणी, पंडरिया, कैलान एवं सिंदुरिया पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों द्वारा अबुआ आवास योजना में भारी अनियमितता की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य से गुहार लगाई कि वे सभी योग्य लाभार्थियों को अबुआ आवास की सूची से वंचित कर दिए जाने के खिलाफ आवाज उठाएं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, यहां तक कि धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी पर निजी बिचौलियों के संपर्क में आकर आवास आवंटित करने का आरोप लगाया गया।
Advertisement
ग्रामीणों ने मांग की कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ जिला स्तरीय जांच टीम गठित की जाए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इन शिकायतों के आलोक में जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर अबुआ आवास योजना में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए जिला स्तरीय जांच टीम गठित करने की मांग की। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के दबाव में सभी योग्य लाभार्थियों को योजना से वंचित रखा गया है, जिससे झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रतीक्षा सूची से नाम हटाने के कारण प्रखंडवासियों को आवश्यकतानुसार आवास का लक्ष्य नहीं मिल पाया है, जिसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी और संबंधित आवास उपलब्ध कराने वाले जांच कर्मी दोषी हैं।
Advertisement
जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने उपायुक्त और उप विकास आयुक्त से इन बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और अबुआ आवास योजना का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है। शिकायत पत्र समर्पित करने में उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता सर्वेश कुमार ठाकुर और अन्य समाजसेवी भी शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play