whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162820 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भवनाथपुर प्रखंड के झगड़ाखाड स्थित कल्याण गुरुकुल के 27 छात्रों को बैंगलोर में मिली नौकरी

location_on भवनाथपुर access_time 19-Jul-24, 04:43 PM visibility 776
Share



भवनाथपुर प्रखंड के झगड़ाखाड स्थित कल्याण गुरुकुल के 27 छात्रों को बैंगलोर में मिली नौकरी


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के झगड़ाखाड स्थित कल्याण गुरुकुल से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 27 छात्रों को बैंगलोर की शोभा कंपनी में नौकरी मुहैया कराई गई है। इस उपलक्ष्य में गुरुकुल में आयोजित एक विशेष समारोह में छात्रों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ नंदजी राम और प्राचार्य बृजकिशोर ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर बीडीओ नंदजी राम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले, कम पढ़े-लिखे युवाओं को भी हुनरमंद और दक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि कम पढ़े-लिखे बच्चों में भी काफी क्षमता होती है, और गुरुकुल के कई छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार पा चुके हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो गई है।
Advertisement
उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे ईमानदारी से काम करने और राज्य का नाम रोशन करने का आग्रह किया। कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य बृजकिशोर ने बताया कि यह 41वां बैच है जो प्रशिक्षण प्राप्त कर बाहर जा रहा है, और अब तक इस गुरुकुल से 1241 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी कल्याण गुरुकुल से जुड़ने की अपील की और कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवक प्रशिक्षित होंगे, तो बेरोजगारी कम होगी। इस मौके पर ट्रेनर रमेश उरांव, सिंटु कुमार, निरंजन पाठक, जनक राम, रामबिलास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play