whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168312 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

चाहे किसी भी धर्म में पैदा हों, दिल में इंसानियत जिंदा रखें : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 19-Jul-24, 09:56 AM visibility 714
Share



चाहे किसी भी धर्म में पैदा हों, दिल में इंसानियत जिंदा रखें : मंत्री मिथिलेश
मंत्री को सम्मानित करते कमिटी के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा में शांतिपूर्ण मुहर्रम संपन्न गढ़वा : हजरत इमाम हसन-हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम मनाया जाता है। कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हसन- हुसैन और यजीद की सेना के बीच जंग हुई थी। जिसमें इस्लाम की रक्षा के लिए हजरत इमाम हसन-हुसैन ने अपनी जान की कुर्बान दी थी। इसलिए मुहर्रम महीने के 10वें दिन मुहर्रम को मनाया जाता है। उक्त बातें स्थानीय विधायक सह प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुहर्रम इंतजामिया कमेटी गढ़वा जेनरल के द्वारा मुहर्रम के अवसर पर बीती रात कर्बला के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। मंत्री ने कहा कि मुहर्रम इंसानियत के लिए डट कर और हैवानियत के खिलाफ डटे रहने को तैयार रहना सिखाता है।
Advertisement
उस वक्त भी और आज भी यही बात है कि लोग खुद को भगवान और खुदा से बड़ा समझने लगते हैं। उस वक्त अगर इमाम हुसैन झुक जाते तो अपने वतन की हालात कुछ और होती। लेकिन उन्होंने झुका नहीं शहादत दी। मंत्री ने कहा कि आज हमारे एकता और भाईचारे को खंडित करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है। गढ़वा के जैसा गंगा जमुनी तहजीब कहीं नहीं दिखता है। अपना जिला सहित राज्य और देश की आपसी एकता और समरसता को देख कर ही बाहरी ताकतें चाहती हैं कि एकता को कमजोर करें। अपने यहां के भी कुछ लोग उनसे मिले हुए हैं जो न तो हिंदू हैं और न मुसलमान हैं। आज इसी कर्बला के मैदान में जो भीड़ उमड़ी है उसे देख कर बताया नहीं जा सकता कि कौन हिन्दू और मुसलमान है।
Advertisement
बस इसी खूबसूरती को कायम रखना है। मुहर्रम को मनाना और इबादत करने से केवल नहीं होगा बस अपने यहां की खूबसूरती कायम रहे इसकी कोशिश करनी है। हम आप किसी भी धर्म में पैदा हों लेकिन अपने दिल में इंसानियत जिंदा रहे कोशिश इसकी होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि याद कीजिए कि आपका अपना राज्य झारखंड और आपका जिला गढ़वा विकास के मामले में कहां था और आज कहां है। यह तब संभव हो पाया है जब आपका दिली सहयोग मिला। आपके सहयोग से हम और हमारी सरकार कुछ कर पा रही है। बस आगे भी इसी सहयोग को बनाए रखना है। ताकि जो मेरे और मुख्यमंत्री के दिल में चाहत है गढ़वा को विकास के मामले में अग्रणी बनाने की वो चाहत पूरी कर सकूं। श्री ठाकुर ने कहा कि मैं गढ़वा का विकास कर चुनावी वायदा नहीं बल्कि संकल्प पूरा कर रहा हूं।
Advertisement
विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु ने कहा कि गढ़वा सभी धर्मां के आपसी एकता एवं भाईचारा का मिशाल है। मुहर्रम, ईद, बकरीद, होली, रामनवमी, दशहरा, क्रिसमस सभी पर्व त्यौहार को सभी धर्मां के लोग आपस में पूरी सद्भावना के साथ मिलजुल कर मनाते हैं। मौके पर मुहर्रम इंतजामिया कमिटी गढ़वा जेनरल के लोगों ने मंत्री श्री ठाकुर एवं विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु को विशेश रूप से हिंदु-मुस्लिम समाज में एकता एवं समन्वय बनाये रखने के लिए सम्मानित किया। सम्मानित किये गये विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, सिराज खान, फैयाज खान, शाहबाज खान, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play