whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167287 readers visited
Loading...

Advertisement

उड़सुगी व परिहारा पंचायत के 400 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 19-Jul-24, 09:37 AM visibility 726
Share



उड़सुगी व परिहारा पंचायत के 400 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल
मंत्री आवास पर पार्टी में शामिल होते उड़सुगी पंचायत के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रखंड के उड़सुगी एवं परिहारा पंचायत के 400 से अधिक लोगों ने भाजपा एवं अन्य दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनमें कई वार्ड पार्षद एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल हैं। गुरूवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर उड़सुगी पंचायत के 200 से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। देवी धाम में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन मंत्री जबकि परिहारा पंचायत के करके देवी मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में दूसरे दलों को छोड़कर 200 से अधिक लोगां ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। ग़़ढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
Advertisement
मंत्री श्री ठाकुर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान देवी धाम तिलदाग, नाग नागिन मंदिर साव टोला बनपुरवा में आयोजित कार्यक्रम लोगां की जनसमस्या सुनी एवं निदान करने की बात कही। साथ ही बनपुरवा में आदित्य दुबे के घर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के लोग पूर्व के जनप्रतिनिधियों से ठगी का शिकार होते आये हैं। परंतु अब राज्य में झारखंडी जनमानस की सरकार बनी है। गढ़वा के लोगों ने भी अपना सही सेवक चुना है। तब गढ़वा सहित पूरे राज्य में विकास देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि आज प्रत्येक गांव से काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल होकर पार्टी को और भी मजबूत बना रहे हैं। पार्टी में शामिल होने वालों में उड़सुगी पंचायत से मानिक चंद उरांव, रामस्वरूप भुईयां, सूरज उरांव, राजेश्वर गुप्ता, विजय गुप्ता, उरामस्वरूप भुईया, प्रयाग राम, सुरेन्द्र चन्द्रवंशी, मुकेष चन्द्रवंशी, राजू गुप्ता, संतोष चन्द्रवंशी, प्रदीप चन्द्रवंशी, गोपाल साव, रतन उरांव, राजीव कुमार चौबे, बद्रीनाथ चतुर्वेदी, नन्दु चन्द्रवंशी, रिशुराज केशरी, भोला चन्द्रवंशी आदि लोगों का नाम शामिल है।
Advertisement
जबकि परिहारा पंचायत से भाजपा छोड़कर वार्ड सदस्य पति सुखलाल राम, सुनील राम, छत्रधारी राम, संतोष मेहता, वार्ड सदस्य जुबैर खां, सोना देवी, अशोक कुमार मेहता, पप्पु कुमार मेहता, आशिश कुमार यादव, संतोष कुमार चंद्रवंशी, दुर्गा सिंह, पिंटु राय, मिथिलेश राम, अखिलेश राम, पंकज चंद्रवंशी, द्वारिका चंद्रवंशी सहित करके, बलिगढ़ आदि गांव के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन बीडीसी संजय सिंह ने किया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, सलीम जाफर, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, परिहारा मुखिया रविंद्र राम, बेलचंपा मुखिया सोनल पासवान, करूआकला मुखिया नारद तिवारी, बीरबंधा मुखिया अजय ठाकुर, नीरज तिवारी, प्रभा शंकर दुबे, चुनमुन दुबे, राकेश बैठा, हरवंश पासवान, अजमुद्दीन खान, रामचंद्र यादव, भागीरथी सिंह, मुन्ना सिंह, जरीना बीबी आदि लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play