whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162390 readers visited
Loading...

Advertisement

बच्चे को धक्का मारकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने किया पुलिस को सुपुर्द

location_on कांडी access_time 17-Jul-24, 08:39 PM visibility 698
Share



बच्चे को धक्का मारकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने किया पुलिस को सुपुर्द


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : मझिआंव थाना के खरसोता में एक चार वर्षीय बच्चा को धक्का मारकर भाग रहा एक कार व एक युवक 10 किलोमीटर दूर कांडी थाना के देवडीह में ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटना मंगलवार देर शाम की है। घटना के विषय में बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर जेएच 01 एफए 5329 जो जपला से खरसोता की ओर आ रही थी उसी दौरान खरसोता तीन मुहान के पास सतीश चौधरी का एक चार साल का बच्चा हिमांशु कुमार अचानक गाड़ी के आगे आ गया जिससे एक पैर गाड़ी के धक्के से बुरी तरह जख्मी हो गया। कार चला रहा युवक गाड़ी को न रोककर गोसांग की ओर तेज गति से भाग गया। दस किलोमीटर दूर आ कर देवडीह गांव की संकीर्ण गलियों में गाड़ी को तेज गति से घुसा दिया।
Advertisement
अचानक एक कार को तेज गति से गली में जाते देख लोग डर गए आखिर यह कैसी गाड़ी है जो गांव में गया है। आगे रास्ता बंद पाकर गाड़ी चला रहा युवक फरार हो गया जबकि एक दूसरा युवक जिसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम मौके पर पहुंच कर एक युवक व कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस के पूछताछ में उक्त युवक अपना नाम जय प्रकाश मेहता पिता रमेश मेहता घर नारायणपुर बताया। कार मेरे चाचा का है। जबकि गाड़ी चला रहे युवक का नाम लुलु पाण्डेय बताया। उसने बताया कि मैं कॉलेज में काम को लेकर जपला गया था। वापसी में उक्त घटना घट गयी। मारपीट के डर से हमलोग गाड़ी लेकर भाग गए थे। थाना प्रभारी ने गाड़ी की दूसरी चाबी को घर से मंगा कर गाड़ी व युवक को थाना लेकर चले गए थे।
Advertisement
थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि बुधवार को लिखित रूप से दोनों पक्षों की उपस्थिति में आपसी सहमति के बाद मामला को समाप्त कर दिया गया। घायल बच्चा का पूर्ण इलाज कराने की बात पर सहमति बनी। दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनाने में प्रखण्ड प्रमुख पिंकू पाण्डेय व 20 सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने प्रमुख भूमिका निभाई।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play