whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210745
Loading...


डंडई, धुरकी, कांडी और केतार में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न, आकर्षक ताजिया और करतब दिखाए गए

location_on गढ़वा access_time 17-Jul-24, 08:31 PM visibility 778
Share



डंडई, धुरकी, कांडी और केतार में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न, आकर्षक ताजिया और करतब दिखाए गए
करतब दिखाते युवक


गढ़वा check_circle
संवाददाता



डंडई/धुरकी/कांडी/केतार/गढ़वा : डंडई प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को मोहर्रम का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हसन और हुसैन की याद में मुस्लिम समुदाय के द्वारा मनाए गए इस पर्व के अवसर पर एक से बढ़कर एक ताजिया का निर्माण किया गया। सभी ताजिया में तिरंगा झंडा भी लहरा रहा था और आकर्षक डिजाइनों में घोड़े का भी निर्माण किया गया। डंडई, रारो, लवाही, बेला झगड़ा, गयाडीह इत्यादि गांवों में निर्मित ताजिए को बुधवार देर शाम डंडई लवाही सिवान स्थित मिलनी स्थल पर मिलान कराया गया। रारो पंचायत के गोल्डन रंग के ताजमहल के आकार की ताजिया ने खूब खूबसूरती बटोरा और लोगों की प्रशंसा भी प्राप्त की। इस बीच डीजे साउंड पर नाचते-गाते शेर मोहम्मद अंसारी के पैर पर पिकअप वाहन का एक चक्का चढ़ गया, जिससे उसका दाहिना पैर क्षतिग्रस्त हो गया और उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए मेराल के सरकारी अस्पताल भेजा गया।
विधि व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी जनार्दन राउत दल बल के साथ कार्यक्रम की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है और मोहर्रम पर्व का ताजिया और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इधर धुरकी प्रखंड मुख्यालय सहित खाला, खुटिया, रक्सी, टाटीदीरी, गनियारी कला तथा अन्य जगहों पर भी हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया, सीपड़, अखाड़ा के साथ जुलूस निकाला। जहां मुस्लिम समुदाय के बच्चों, नवजवानों और बुजुर्गों द्वारा परंपरागत हथियारों से करतब दिखाए गए। जुलूस में शामिल लोग हजरत इमाम हसन हुसैन की याद में नारे लगाते रहे।
जुलूस में मुस्लिम और हिंदू समुदाय की एकता देखने को मिली। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने खाला में लाठी खेलकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए धुरकी प्रशासन तत्पर रहा और थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों के जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी नजर बनाए हुए थे। इधर कांडी प्रखंड के विभिन्न जगहों पर गम का पर्व मोहर्रम शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित जमा दो उच्च विद्यालय के खेल मैदान में अहले सुन्नत इस्लामिया कमिटी के तत्वाधान में खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रुप में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी सह झारखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष विकास दुबे थे।
खेल प्रारम्भ हुआ। जहां उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मसहुर खिलाड़ी नवीन तिवारी एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाया। जिसमें शरीर पर ब्लेड से काट कर लहुलुहान करना, लाठी बाजी, तलवार बाजी वहीं अधौरा इस्लामिया कमिटि के टीम लीडर इसराइल अंसारी के युवा कलाकार सलीम ने शरीर में दो दर्जन निडिल पार कर कर्तव्य दिखाया। वहीं इसी टीम के इजहार अंसारी ने हाथ पर मोटरसाइकिल पार कर करतब दिखाया। उसने अपने शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ा कर पार करना शामिल है। ब्लेड से अपने सिने पर लहुलुहान कर नमक व मिर्ची पाउडर लगाकर दिल को छू लेने वाला कर्त्तव्य दिखाया गया। इस दौरान दर्शकों में काफी उत्साह दिखाई दी। इस्लामिया कमिटि कांडी को आकर्षक ताजिया के लिए प्रथम व सड़की को दूसरा पुरस्कार मुख्य अतिथि विकास दुबे ने ट्राफी प्रदान किया।
इससे पूर्व इस्लामिया कमिटि कांडी की ओर से सभी आगन्तुकों को अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय, कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, कांडी मुखिया विजय राम, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, उप प्रमुख नारायण यादव, उप मुखिया दिलीप कुमार, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार, युवा समाजसेवी पंकज सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय, इमामुद्दीन खान आदि उपस्थित थे। इधर केतार मुहर्रम को लेकर बेलाबार, नावाडीह सहित केतार प्रखंड मुख्यालय में मुस्लिम समुदाय की ओर से ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में झंडे के साथ भारतीय तिरंगे झंडे को मुस्लिम समुदाय के युवाओ ने बड़े शान के साथ तिरंगे झंडे को लहराते हुए देखे गए।
ताजिया जुलूस में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। युवाओं ने ताजिया जुलूस में अपने-अपने करतब कला दिखाया। केतार प्रखंड के बेलाबार, नावाडीह पचाडुमर आदि जगहों से ताजिया जुलूस निकाली गई। ताजिया जुलूस को लेकर केतार पुलिस प्रशासन ने प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया था। साथ ही केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने सभी चौक चौराहा पर तैनात हुए पुलिस जवानों से जानकारी लेते हुए देखें गए। जबकि एएसआई रौशन तीगा को केतार, पचाडुमर में वेंकटेश शर्मा मोर्चा संभाले, वही थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने अपने स्वयं बेलाबार में मुस्तैद थे। अनजुमन इस्लामिया कमिटी के लोगों ने बताया कि इमाम हसन हुसैन की याद में ताजिया जुलूस निकाली जाती है।
मौके पर मजिस्ट्रेट नागेंद्र पाठक, जेई अमर भारती, समाजसेवी अजय वर्मा, मुखिया मूंगा साह, मुखिया प्रमोद प्रसाद, मनोरंजन गुप्ता, अली हुसैन, इम्तियाज आलम, अल्ताफ अंसारी, जसमुदीन अंसारी, समीम अंसारी, हकीमुद्दीन अंसारी, मेराजुदीन अंसारी, साबिर अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play