whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210100
Loading...


सच्चाई और अच्छाई का प्रतीक है मुहर्रम का त्योहार : अनंत

location_on रमना access_time 17-Jul-24, 08:12 PM visibility 843
Share



सच्चाई और अच्छाई का प्रतीक है मुहर्रम का त्योहार : अनंत
मंचासीन पूर्व विधायक व अन्य


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : मुहर्रम का त्योहार दुनिया में सच्चाई और अच्छाई का प्रतीक है। उक्त बातें पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव ने मड़वनिया पंचायत भवन के समीप मुहर्रम के अवसर पर आयोजित मिलनी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज मे शांति और प्रगति को बढ़ावा मिलेगा। झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि इमामे हुसैन ने धर्म नहीं बल्कि इंसानियत की रक्षा के लिए कर्बला के मैदान मे अपनी कुर्बानी दी थी। ऐसे में मुहर्रम अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। जिप अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि मुहर्रम हमे मानवता, न्याय एवं समता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि यह कार्यक्रम हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल है।
इस प्रकार के आयोजन से आपसी भाईचारा और अधिक मजबूत होगा। इस दौरान लोगो ने परम्परागत हथियारों से एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। मौके पर थाना प्रभारी अशफाक आलम, एसआई ऋषिकेश सिंह, रमना पंसस सीता देवी, रमना मुखिया दुलारी देवी, मड़वनिया मुखिया स्वीटी वर्मा, समाजसेवी अजित सोनी, अनुज चन्द्रवंशी, वीरेंची पासवान, रमेश रवानी, पिंटू पांडेय, रोहित वर्मा, हरिचन्द यादव, चंदन पाल, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के खुर्शीद अंसारी, अनवर अंसारी, जाकिर अंसारी, असमुद्दीन अंसारी, अफजल अंसारी, सूबेदार अंसारी, तबरेज आलम, हैदर अंसारी, हारून अंसारी, आलमगीर अंसारी, जुल्फिकार अंसारी, फैजल अंसारी, अलीजान अंसारी, नेजाम अंसारी सहित दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play