whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27209095
Loading...


कुंबा खुर्द हत्याकांड का आरोपी यूपी से गिरफ्तार, जमीन विवाद में भाभी की हत्या टांगी से काटकर की थी

location_on श्रीबंशीधर नगर access_time 17-Jul-24, 07:01 PM visibility 680
Share



कुंबा खुर्द हत्याकांड का आरोपी यूपी से गिरफ्तार, जमीन विवाद में भाभी की हत्या टांगी से काटकर की थी
प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह व अन्य


बंशीधर नगर check_circle
संवाददाता



श्रीबंशीधर नगर : कुंबा खुर्द गांव के अमरसरई टोला में हुए महिला हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। स्थानीय थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया की मुख्य आरोपी विजय उरांव की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के विंढमगंज से की गई है। विजय ने 12 जुलाई को जमीन विवाद में अपनी भाभी रीना देवी की हत्या टांगी से काटकर कर दी थी। एसडीपीओ ने बताया की हत्या के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नगर ऊंटारी पुलिस की एक टीम बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बाहर भगाने के फिराक में था।
लेकिन पैसे के अभाव में वह बाहर नहीं जाकर इधर उधर छुपते फिर रहा था। पैसे के जुगाड़ में आरोपी ने 16 जुलाई को अपने चाचा के घर रात में घुसकर चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था। इस दौरान घर में रखे मोबाइल और मंगल सूत्र की चोरी कर ली थी। चोरी की मंगलसूत्र को आरोपी ने बिलासपुर के एक सुनार के पास 3500 रुपए में बेच दिया था। इससे पहले की वह भाग पाता, छापेमारी दल ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से ₹2100, एंड्राइड मोबाइल और सुनार के पास बेचे गए मंगलसूत्र को भी बरामद कर लिया गया है। प्रेस वार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक भी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play