whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208605
Loading...


मुहर्रम इंतजामिया कमिटी को मंत्री मिथलेश ठाकुर के निर्देशानुसार मिली सहयोग राशि

location_on चिनियां access_time 17-Jul-24, 06:36 PM visibility 735
Share



मुहर्रम इंतजामिया कमिटी को मंत्री मिथलेश ठाकुर के निर्देशानुसार मिली सहयोग राशि


चिनियां check_circle
संवाददाता



चिनियां : चिनियां में मुहर्रम इंतजामिया कमिटी को मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार चिनिया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव के द्वारा सहयोग राशि प्रदान की गई। इस मौके पर अरविंद यादव ने कहा कि मोहर्रम मुस्लिम भाइयों का महत्वपूर्ण त्यौहार है और इसे सभी हिंदू भाई-बहन मिलकर खुशी के साथ मानते हैं। यह त्यौहार आपसी सौहार्द का संदेश देता है। समाजसेवी फरीद खान ने इस अवसर पर अरविंद यादव को तलवार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम महीने का हर दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अहम होता है और इस महीने का 10वां दिन बहुत ही खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। मुस्लिम समुदाय मुहर्रम को गम के रूप में मनाता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इमाम हुसैन साहब ने अन्याय और बुराई के विरुद्ध घुटने नहीं टेके और बड़ी से बड़ी ताकतों के आगे भी वे नहीं झुके। यदि उन्होंने हार मान ली होती या समझौता कर लिया होता, तो आज इस्लाम का वजूद नहीं रहता। इससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष मंगरू सिंह, विधायक प्रतिनिधि गंगेश्वर सिंह, अनुमंडलीय सचिव सागर यादव, रामवृक्ष सिंह, प्रखंड मीडिया प्रभारी हरिओम यादव, युवा प्रखंड सचिव बेलाल अंसारी, डोल पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस यादव और सचिव अंगद सिंह उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play