whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207776
Loading...


मोहर्रम मिलनी के दौरान उत्पन्न विवाद को पुलिस ने किया शांत

location_on रमना access_time 17-Jul-24, 06:19 PM visibility 739
Share



मोहर्रम मिलनी के दौरान उत्पन्न विवाद को पुलिस ने किया शांत


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : सिलीदाग पंचायत के दूधवनिया टोला में मोहर्रम मिलनी जुलुस में शामिल मुसलमानों ने खूब उपद्रव मचाया और एक हिन्दू युवक को जान से मारने की कोशिश की। घटना की जानकारी पर पुलिस प्रशासन और जिप अध्यक्ष शांति देवी ने पहुंच कर भीड़ को तीतर-वितर किया। उक्त घटना स्थल पर सिलीदाग पंचायत भागोडीह पंचायत के मुसलमानों द्वारा ताजिया-सिपड और अखाडा का मिलनी होता है। जिसके लिए प्रशासन नें उक्त जगह को हिन्दुओं को बोलकर साफ-सफाई करा दिया था और वहां के हिन्दुओं नें खुशी से साफ सफाई कर दिया था। उक्त स्थल के बगल में हिन्दुओं का घर है, हिन्दू लोग अपने घर के बगल में घोरानी किये थे जिसे मुसलमानो द्वारा उखाड़ कर तहस-नहस किया जा रहा था।
चूंकि ये लोग काफी संख्या में थे और उस घर के पुरुष घर पर नहीं थे, जिससे भयभीत होकर घर के महिलायें चुप-चाप घर में थे। इस घटना का विडियो हिन्दू युवक जितेंद्र कुमार बना रहा था, इसी बात पर मुसलमानो ने उसे घेर कर धारदार चीज से जानलेवा हमला किया। जो उसके कनपटी में लगा। इसके बाद वह गिर गया और मुसलमानों ने लात-मुक्का से खूब पीटा और मोबाइल छीन लिया और युवक को पीटता देख परिचित महिलाओं नें अपने जान पर खेल कर बचाया और घर में ले जाकर जान बचायी। घटना स्थल पर विधि-व्यवस्था हेतु एक एएसआई और एक गृह रक्षक की प्रतिनियुक्ति हुई थी, जो घटना को देख कर दुम दबा कर गायब हो गये। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घटना स्थल पर मौजूद अखबार के संवाददाता को गाली-गलौज कर, मारने और मोबाइल छिनने का प्रयास किया।
घायल युवक का उपद्रवियों द्वारा छिना गया मोबाइल फोन के सारा फोटो विडिओ को डिलीट कर एक छोटे बच्चे के द्वारा भेज दिया। इस घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक सोची समझी साजिश थी क्योंकि युवक को लोग पिट रहे थे भगदड़ मच गयी थी छोटे बच्चे महिलाये भाग रही थी, लेकिन डीजे बंद नहीं हुआ, युवक को पीटने के बाद भी बड़े आराम से खेल तमासा चालू हो गया।
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक सतेंद्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक रत्न कुमार सिंह और रमना थाना प्रभारी असफाक आलम ने घटना की जानकारी लिया और पीड़ित युवक को आश्वासन दिया कि घटना के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान मिलनी स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play