भवनाथपुर : भवनाथपुर बाजार स्थित उप डाकघर में लगा कंप्यूटर बीते 6 महीनों से खराब रहने से स्पीड पोस्ट सहीत सभी ऑनलाइन सेवा बंद है ।
डाक विभाग की लापरवाही के कारण कंप्यूटर खराब के बाद भी 6 महीने से नही बने कंप्यूटर में आये दिन तकनीकि खराबी से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। जबकी उप डाकघर में दूर-दराज से पहुंच रहे ग्रामीण कंप्यूटर खराब होने से मायूस होकर वापस लौटने को विवश हो रहे हैं। 6 महीनों से कंप्यूटर खराब है लेकिन विभागीय स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खराब होने के कारण स्पीडपोस्ट के लिए 10 किलोमीटर दूर दराज से आये ग्रामीणों लोग निराश होकर 5 किलोमीटर दूर टाउनशिप डाक घर में जाकर स्पीडपोस्ट करा रहे है। लेकिन बाकी का इंट्री नही हो रहा है।
इस सम्बंध में जब पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं एक सप्ताह से आया हूँ कम्प्यूटर खराब है। लेकिन मैं जबसे आया हूँ तो सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा हूँ। एक से दो दिन में मैनुअल स्पीड पोस्ट सेवा शुरू कर दी जाएगी। वहीं शीघ्र ही कंप्यूटर को ठीक करा दिया जाएगा ताकि ऑनलाइन बुकिंग, रजिस्ट्री, पार्सल व डाक वितरण का काम सही ढंग से चल सके।