whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24137270
Loading...


जब मंत्री नहीं थे, तब टैंकर से पानी देते थे, और आज जनता पानी के लिए बेहाल है : गिरिनाथ सिंह

location_on गढ़वा access_time 16-Jul-24, 04:43 PM visibility 652
Share



जब मंत्री नहीं थे, तब टैंकर से पानी देते थे, और आज जनता पानी के लिए बेहाल है : गिरिनाथ सिंह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



एक साधारण कुआं लेने के लिए 20,000 से 30,000 रुपये का कमीशन लिया जा रहा है गढ़वा में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन यात्रा जारी, जनसमस्याओं का किया समाधान गढ़वा :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन यात्रा वर्तमान में रंका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जारी है। यात्रा के दौरान सिंह ने पंचायत विश्रामपुर के ग्राम विश्रामपुर के टोला गौरयाबखार, ग्राम कूदूरूम के टोला ढेगुरा, बरवाहा टोला, 22 प्लाट, मिशन मोड़ टोला में भ्रमण किया। अपने यात्रा के दौरान गिरिनाथ सिंह ने पेयजल मंत्री के क्रियाकलापों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब मंत्री नहीं थे, तब टैंकर से पानी देते थे, और आज जनता पानी के लिए बेहाल है। उन्होंने गढ़वा विधानसभा में व्याप्त कमीशनखोरी पर भी चिंता जताई और कहा कि बिना कमीशन के कोई काम नहीं होता।
एक साधारण कुआं लेने के लिए 20,000 से 30,000 रुपये का कमीशन लिया जा रहा है। जनता इन सभी घटनाओं में संलिप्त लोगों का हिसाब आने वाले चुनाव में अपने वोट से लेगी। श्री सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हुए विकास के साक्ष्य आज भी विद्यमान हैं और वे गढ़वा के बेहतर और उत्कृष्ट विकास के लिए कटिबद्ध हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखन कोरवा, सुलपानी सिंह, सुनील माली, अशोक प्रसाद गुप्ता, बाबूलाल साव, यमुना साव, महेश यादव, पारस यादव, राजाराम यादव, देवनाथ ठाकुर, रामदेव कोरवा, मदन प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

#2
पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर विवेक कश्यप ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:48 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM


Latest News

पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर विवेक कश्यप ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:48 PM

झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM

दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:51 AM

पंचायत सचिवालय सशक्त होगा तो ब्लॉक और जिला सशक्त होगा : एसडीओ

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:45 AM

अधिवक्ताओं के हित में सोचने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन : धीरज दुबे

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:40 AM

महर्षि वेदव्यास परिषद ने किया विधायक प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:36 AM

प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा जिला इकाई की बैठक में जिला कमिटी का हुआ विस्तार

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:32 AM

गढ़वा में तूफान और झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना, लेकिन शहर अंधकारमय

location_on गढ़वा
access_time 04-May-25, 11:17 PM

डॉ० के. कस्तूरी रंगन को बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया गढ़वा में दी गई श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 04-May-25, 12:15 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play