whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24136343
Loading...


रंका में 'स्कूल रुआर' अभियान का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

location_on रंका access_time 16-Jul-24, 04:31 PM visibility 651
Share



रंका में 'स्कूल रुआर' अभियान का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित


रंका check_circle
संवाददाता



रंका : प्रखंड संसाधन केंद्र रंका में 'स्कूल रुआर' ( बैक टू स्कूल कंपेन - 2024 के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रतिनिधि सह प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, शिक्षक प्रताप पांडे, अनिल कुमार पासवान, सुधीर कुमार रजक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने 'स्कूल रुआर' कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत विषय प्रवेश कराया और प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी दिखाते हुए कार्यक्रम की सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
'स्कूल रुआर' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 5 से 18 आयु वर्ग के छिजित एवं अनामांकित बच्चों को विद्यालय में वापस नामांकन कराते हुए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर 16 दिनों तक, अर्थात 16 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक, आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड साधन सेवी महबूब अंसारी, सत्येंद्र कुशवाहा, संकुल साधन सेवी शिव कुमार उपाध्याय, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, संजय प्रसाद, पंकज कुमार गुप्ता, चंद्र मौलिकांत तिवारी, राकेश तिवारी, एमआईएस कोऑर्डिनेटर आनंद कुमार रंजन, कंप्यूटर ऑपरेटर शशिकांत ठाकुर, राकेश कुमार तिवारी, राम बदन राम सहित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM

#3
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#4
दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:51 AM

#5
अधिवक्ताओं के हित में सोचने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन : धीरज दुबे

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:40 AM


Latest News

जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM

दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:51 AM

पंचायत सचिवालय सशक्त होगा तो ब्लॉक और जिला सशक्त होगा : एसडीओ

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:45 AM

अधिवक्ताओं के हित में सोचने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन : धीरज दुबे

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:40 AM

महर्षि वेदव्यास परिषद ने किया विधायक प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:36 AM

प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा जिला इकाई की बैठक में जिला कमिटी का हुआ विस्तार

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:32 AM

गढ़वा में तूफान और झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना, लेकिन शहर अंधकारमय

location_on गढ़वा
access_time 04-May-25, 11:17 PM

डॉ० के. कस्तूरी रंगन को बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया गढ़वा में दी गई श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 04-May-25, 12:15 PM

:71 सप्ताह से जारी सेवा: अग्रवाल परिवार गढ़वा ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खिचड़ी, समाजसेवा का बना प्रेरणा स्रोत

location_on गढ़वा
access_time 03-May-25, 12:40 PM

मुंबई के वेव्स सम्मेलन में पलामू के बेटे और बेटी को मिला पहला पुरस्कार

location_on गढ़वा
access_time 02-May-25, 11:41 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play