मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 मझिआंव कला बाजार क्षेत्र स्थित वीआईपी गली निवासी संतोष कमलापुरी उर्फ भुलाई का 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार रविवार की संध्या घर से लापता हो गया। इधर इस संबंध में लापता अभिषेक के पिता संतोष कमलापुरी ने मझिआंव थाना में सनहा दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है।
दिए गए आवेदन में कहा गया कि रविवार के शाम लगभग 6 बजे घर से बिना बताए अभिषेक कहीं चला गया। रिश्तेदारों एवं सगे-संबंधियों के यहां पता एवं खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। अभिषेक का हाइट लगभग 5 फीट, रंग गोरा, दुबला-पतला, पीला रंग का टी-शर्ट एवं जींस पहना हुआ है। बताया कि अभिषेक टाटा जमशेदपुर स्थित चांडील कॉलेज से सिविल इंजीनियर के फाइनल ईयर का छात्र है।
Advertisement
उन्होंने आम अवाम से अपील करते हुए कहा है कि जिस किसी को भी जानकारी मिले कृप्या 99311 44997 एवं 62016 61491 मोबाइल नंबर पर जानकारी दें।