whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158552 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मुखियाओं की बैठक आयोजित, पंचायत में हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपने का निर्णय

location_on कांडी access_time 15-Jul-24, 08:15 PM visibility 811
Share



मुखियाओं की बैठक आयोजित, पंचायत में हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपने का निर्णय
बैठक करते मुखिया


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल के प्रांगण में सभी 16 पंचायतों के मुखिया द्वारा एक विशेष बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष सह पतीला पंचायत के युवा मुखिया अमित कुमार दुबे ने की। बैठक में उपस्थित सभी मुखिया ने सर्वसम्मति से विभिन्न बिंदुओं पर निर्णय लिया। वहीं युवा मुखिया अमित कुमार दुबे ने सभी मुखिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांडी प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से 24 जुलाई को मिलकर पंचायत में हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौपेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायतवासियों को किसी भी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Advertisement
जनता का कोई भी कार्य आसानी व सफलता पूर्वक जल्द हो सके। उन्होंने कहा कि मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी मुखिया मांग पत्र सौपेंगे। जिसमें मनरेगा योजना से जुड़े सभी कार्य सभी पंचायतों में क्रियान्वित हो, राशन कार्ड, सभी 21 से 50 वर्षों की महिलाओं को पेंशन के रूप में प्रति माह एक हजार, सभी पंचायतों में पूर्व आयोजित जनता दरबार में की गई व्यय की राशि, लोक सभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर की गई व्यवस्था में व्यय की राशि, अबुआ आवास का लक्ष्य, बालू को लेकर आपत्ति आवेदन पत्र, पीएम किसान योजना, यात्रा भत्ता, राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी, घोटाला आदि को लेकर मांगपत्र सौंपा जाएगा। मौके पर लमारी कला पंचायत मुखिया शशि कुमारी, सरकोनी पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, बलियारी पंचायत की मुखिया चंदा देवी, खरौंधा पंचायत मुखिया परिखा राम, चटनिया मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, खुटहेरिया मुखिया प्रतिनिधि विनोद राम, बलियारी मुखिया प्रतिनिधि ललन कुमार, गाड़ा खुर्द मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह, लमारी कला मुखिया प्रतिनिधि रिंकु सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play