whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28163394 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

20 जुलाई को गढ़वा आएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

location_on गढ़वा access_time 15-Jul-24, 06:24 PM visibility 694
Share



20 जुलाई को गढ़वा आएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आजसू पार्टी की जिला समिति की बैठक नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका के सभागार में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी केंद्रीय महासचिव संजय रंजन और पलामू जिला के अध्यक्ष दिलीप चौधरी उपस्थित थे। आगामी 20 जुलाई को विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख और ग्राम प्रभारी के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य अतिथि संजय रंजन ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सभी विधानसभा सीटों पर आजसू पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। गढ़वा विधानसभा भी शीर्ष 10 में है। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में गढ़वा में संगठन का विस्तार और मजबूती आई है, जिससे सुदेश महतो खुश हैं।
Advertisement
20 जुलाई को सुदेश महतो कार्यकर्ताओं में जोश भरने गढ़वा आएंगे और 21 जुलाई को छतरपुर और हुसैनाबाद विधानसभा में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव और प्रखंड प्रभारी को जिम्मेदारी दी कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें। गढ़वा शहर में 10 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और तिलदाग चौक से सुदेश महतो की अगवानी की जाएगी। नगर मंडल कमेटी बाइक रैली के साथ अगवानी करेगी। पूरे शहर को आजसू पार्टी के झंडे और बैनरों से सजाया जाएगा। बैठक में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव गुप्तेश्वर ठाकुर, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, चंपा देवी, उमाकांत तिवारी, जयराम पासवान, डॉक्टर अफजाल अंसारी, रवींद्रनाथ शर्मा, डॉक्टर इश्तियाक राजा, दशरथ चौधरी, संतोष केसरी, नंदू ठाकुर, केंद्रीय सदस्य राजू प्रसाद, जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता देवी, युवा आजसू प्रदेश संयोजक रविंद्रनाथ ठाकुर, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंदन चंद्रवंशी, जिला सचिव इंदल बैठा, जिला प्रवक्ता गोरखनाथ चौधरी, जिला प्रवर्तक विकास कुमार, गोपाल दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल पासवान, रंका अनुमंडल अध्यक्ष मुकेश शाह, कृष्णा राम, आबिद अंसारी, रंजीत मेहता, कृष्णा पासवान, संजय पासवान, रंजीत कुमार, रंभा देवी, संगीता देवी, मीना देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play