खरौंधी : खरौंधी प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ कनीय अभियंता महादेव मेहता द्वारा अभियान चलाकर खरौंधी एवं सिसरी पंचायत में 5 लोगों को अवैध तरीके से बिजली जलाते पकड़ा गया, जिसमें एक व्यक्ति को अवैध तरीके से आटा चक्की मिल चलाते हुए पकडा गया। जिसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। जबकि चंदनी निवासी सभापति बैठा, सोनू प्रजापति जनार्दन प्रसाद, धर्म प्रकाश शाह के ऊपर विद्युत ऊर्जा चोरी का केस दर्ज करते हुए आर्थिक दंड लगाया गया।
जिसमें सभापति बैठा के ऊपर 5762 रु, सावित्री देवी के पर 7600 रु, सोनू प्रजापति के ऊपर 6480 रु, जनार्दन प्रसाद के ऊपर 6420 रु रामप्रकाश के ऊपर 14500 रु का जुर्माना लगाया गया है।