whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27214667
Loading...


मुहर्रम पर्व के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

location_on गढ़वा access_time 15-Jul-24, 04:54 PM visibility 669
Share



मुहर्रम पर्व के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समन्वय समिति के सदस्य, मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने पर्व के दौरान शांति बनाए रखने और विभिन्न एहतियात बरतने पर जोर दिया। विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने पर्व के आयोजन, जुलूस के रूट चार्ट, विधि-व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी दी। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार के भड़काऊ भाषण और गीत न बजाए जाएं, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।
लोगों को अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने की सलाह दी गई। सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार पर्व मनाने की सहमति व्यक्त की गई। पुलिस अधीक्षक ने लॉ एंड ऑर्डर की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही और संबंधित अधिकारियों को जुलूस के रूट की निगरानी करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपायुक्त ने सभी को मुहर्रम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। इस बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला परिषद की अध्यक्ष शांति देवी, अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी, माननीय विधायक के प्रतिनिधि और विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play