whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27209902
Loading...


पुल के संवेदक के विरोध में ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन

location_on कांडी access_time 14-Jul-24, 07:39 PM visibility 665
Share



पुल के संवेदक के विरोध में ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन
आक्रोश प्रदर्शन करते ग्रामीण


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत राजा घटहुआं के मेहता टोला के ग्रामीणों ने रविवार को आक्रोश व्यक्त किया। जहां घटहुआं कला गांव स्थित पंचायत सचिवालय के समीप पंडी नदी में निर्माण हो रहे पुल के संवेदक के विरोध प्रदर्शन किया। उक्त टोले के ग्रामीणों ने कहा कि मरीज को चारपाई पर लेटाकर मुख्य सड़क पर लाना पड़ रहा है। साथ ही घटहुआं कला गांव में ही बाइक को खड़ा करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घटहुआं कला गांव स्थित माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल में जाने में काफी परेशानी हो रही है। कहा कि यदि तीन दिनों में पंडी नदी के बीच निर्माणाधीन पुल के दोनों ओर सड़क ठीक प्रकार से नहीं बनेगी तो सभी ग्रामीण अनिश्चित धारणा प्रदर्शन करेंगे।
आक्रोश व्यक्त करने वालों में जरिया देवी, पूनम देवी, मनमतिया देवी, संजू देवी, कमला देवी, मंजू देवी, कमला देवी, आरती देवी, रूमा देवी, रीता देवी, संजीव मेहता, मनोज मेहता, राजेश्वर मेहता, ओमप्रकाश मेहता, शंकर मेहता, रामप्रवेश मेहता, संतोष मेहता, राजकुमार मेहता, श्रवण मेहता, रामाशीष मेहता सहित सैकड़ों लोगों का नाम शामिल है। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी सह युवा समाजसेवी विकास दुबे के निर्देश पर पहुंचे झारखण्ड विकास पार्टी के सदस्यों ने भी आक्रोश व्यक्त किया। सभी ने कहा कि ग्रामीणों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। आक्रोश व्यक्त करने वालीं में झारखण्ड विकास पार्टी के जेपी सोनी, अनूप कुमार व अन्य सदस्यों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर निर्माणाधीन पुल के दोनों तरफ अच्छी सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play