whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207618
Loading...


सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह आयोजित

location_on भवनाथपुर access_time 14-Jul-24, 05:56 PM visibility 672
Share



सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह आयोजित


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : सेल की नगरी भवनाथपुर टाउनशिप स्थित सरस्वती शिशु विद्या में शनिवार को दादा-दादी नाना नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के विद्वान संस्कृत शिक्षक अभिषेक मिश्रा की शंखध्वनि के बीच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत प्रधानाध्यापक हरि शरण रावत, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सीताराम पाठक, सचिव अरविन्द प्रताप सिंह सेंगर, सदस्य धर्मजीत पासवान और प्रधानाचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री रावत ने उपस्थित दादा दादी और नाना नानी सहित अन्य लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि घर में दादा सहित अन्य बुजुर्ग लोग छाया का काम करते हैं। वह जीवन भर की सारी कमाई अपने बच्चों के भविष्य निर्माण पर खर्च कर देते हैं। परन्तु जब वे लचार होकर बुढ़ापे में घर बैठ जाते हैं तो उन्हें घर के परिवार के लोगों का सम्मान के बजाय तिरस्कार मिलता है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि संयुक्त परिवार का टूट जाना और एकल परिवार की संख्या में बढ़ोतरी होना। उन्होंने कहा कि इन दिनों देश में पाश्चात्य सभ्यता हावी होती जा रही है और भारतीय संस्कृति में गिरावट देखी जा रही है। समिति के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सीताराम पाठक ने कहा कि अन्य विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करते हैं जबकि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देता है।
श्री पाठक ने कहा कि बच्चों में संस्कार देना शिक्षकों और अभिभावकों का संयुक्त दायित्व है। सचिव अरविन्द प्रताप सिंह सेंगर ने कहा कि दादा दादी और नाना नानी को विद्यालय की ओर से सम्मानित करना गौरव की बात है क्योंकि भारतीय संस्कृति पर पाश्चात्य सभ्यता हावी हो रही है। कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्या सुनीता जी ने इस आयोजन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि घर के बुजुर्ग घर में वट वृक्ष के समान होते हैं। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत एकांकी में एक दादी के रूठने और उसको घर के बच्चों द्वारा गीत गाकर मनाने की प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय रही। अंकिता मिश्रा ने चरित्र निर्माण पर बहुत ही अच्छे गीत की प्रस्तुति दी।
दादी अभिभावक मधुबाला देवी, नंदकिशोर सिंह और गुलाबचंद मेहता ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय प्रधान को धन्यवाद दिया। अभिभावक नंदकिशोर सिंह ने भोजपुरी गीत के माध्यम से कहा कि जब तक गंगा जमुना में रहे पानी, दादी नानी रहे अहिवात कहकर अपने उद्गार को व्यक्त किया। आचार्य अभिषेक मिश्रा तथा अन्य आचार्याओं के निर्देशन में भैया बहनों ने उपस्थित अपने दादा दादी और नाना नानी के पैर पखार कर आरती किया। समारोह का उद्घोषन आरुषि और मानसी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play