whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207197
Loading...


भारतीय युवा कांग्रेस ने गढ़वा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु बैठक आयोजित की

location_on गढ़वा access_time 14-Jul-24, 05:30 PM visibility 751
Share



भारतीय युवा कांग्रेस ने गढ़वा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु बैठक आयोजित की
बैठक में उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा गढ़वा जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत कमल के नेतृत्व में तिवारी गेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय समन्वयक अजीत तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। युवा कांग्रेस झारखंड प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी अभिषेक तिवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस गढ़वा जिला कमेटी काफी मजबूत है और आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। गढ़वा जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत कमल ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करना था। युवा कांग्रेस ने प्रखंड स्तर और पंचायत स्तर तक संगठन बनाने का निर्णय लिया।
साथ ही, झारखंड सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करने का भी संकल्प लिया गया। इस बैठक में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु दुबे, महासचिव रोहित पांडे, आलोक कुमार, सचिव रितेश गुप्ता, सोशल मीडिया प्रमुख श्रेष्ठ तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष राहुल दुबे, नगर परिषद अध्यक्ष नदीम खान, प्रखंड अध्यक्ष संभूनाथ सिंह, रामसनेश मेहता, अशोक कुमार, अजय राम, ग्यासुद्दीन अंसारी, अमजद अंसारी, रियासुद्दीन, ईश्वरी प्रताप वैद, रंजीत उपाध्या, आशीष पाठक, रोहित कुमार और अन्य सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने मिलकर आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की और पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक कदम उठाने का संकल्प लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play