whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206781
Loading...


विधानसभा की विशेष समिति ने गढ़वा जिले का दौरा कर पाइपलाइन और सिवरेज ड्रेनेज कार्यों की समीक्षा की

location_on गढ़वा access_time 14-Jul-24, 05:04 PM visibility 746
Share



विधानसभा की विशेष समिति ने गढ़वा जिले का दौरा कर पाइपलाइन और सिवरेज ड्रेनेज कार्यों की समीक्षा की


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) के रामचन्द्र सिंह एवं अन्य सदस्यों ने आज गढ़वा जिले का दौरा किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने परिषदन सभागार में जिले के विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं पाइपलाइन बिछाने और सिवरेज ड्रेनेज के निर्माण कार्य में लगी एजेंसी के सक्षम प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में गढ़वा जिले में पाइपलाइन बिछाने तथा सिवरेज ड्रेनेज हेतु सड़क को खोदने के पश्चात सड़क को पूर्ववत स्थिति में लाने संबंधी किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। समिति ने जनहित में कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया। समिति ने पाइपलाइन जल योजना को लेकर जिले के मझिआंव, बंशीधर नगर, और गढ़वा सदर में संचालित पाइपलाइन योजना संबंधित कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और अधूरे पड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
कांडी में पाइपलाइन की वजह से उत्पन्न सड़क संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए आरसीडी को निर्देशित किया गया। इसके अलावा, जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने से संबंधित अद्यतन जानकारी ली गई और कार्य में गति लाने का निर्देश दिया गया। समिति ने कार्य के दौरान सड़क को तोड़ने के बाद उसे पूर्ववत स्थिति में लाने और पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिससे परिचालन सुगम हो सके। समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त शेखर जमुआर, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, प्रोजेक्ट मैनेजर जुडको सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play