गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा के अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारत सरकार कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत देश के आकांक्षी जिलों में चलाए जा रहे संकल्प योजना के तहत अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस के लिए जिला कौशल विकास योजना तैयार करने हेतु विस्तृत विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त गढ़वा के द्वारा योजना के उद्देश्य पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की अगर हम सही मायने में रोजगार के लिए लोगों में कौशल विकास करेंगे तभी हम लोगों को आगे जाकर रोजगार के लिए प्रेरित कर पाएंगे। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा से लोगों को कौशल प्रशिक्षण देने हेतु मशरूम के प्रशिक्षण, प्लांटेशन के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही ।
उन्होंने मत्स्य पदाधिकारी गढ़वा से कहा की फिश फार्मिंग, मछली पालन में फीड देना, तालाब में मछली पकड़ने का कौशल देकर रोजगार का सृजन कर सकते हैं इस समय राज्य सरकार के द्वारा प्लास्टिक बैन होने पर, लोगों में कौशल की दक्षता को बढ़ावा देने हेतु कपड़े के बैग, कपड़े के मास्क एवं पेपर का दोना बनाने तथा महुआ के फल का तेल निकालने की प्रशिक्षण को विकसित करने की बात कही। उन्होंने मधुमक्खी पालन हेतु, सेनेटरी नैपकिन हेतु एवं गोंद के प्रोडक्ट के लिए कौशल प्राप्त करने को भी बताया। उन्होंने बताया गढ़वा आकांक्षी जिले में शामिल है इस पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है तथा लोगों में कौशल प्रशिक्षण को विकसित करने की आवश्यकता है इसके अलावा उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इससे संबंधित कौशल योजना बनाना व कौशल विकास योजना के तहत प्लान को इनकॉरपोरेट कर लोगों को प्रशिक्षण देकर सभी को रोजगार मुहैया कराना है तथा सभी पदाधिकारी के अलावे एडीएफ गढ़वा को निर्देश दिया सारे विभागों से जिला कौशल योजना को तैयार कर सोमवार को उपायुक्त गढ़वा के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही।
बताते चलें कि उप विकास आयुक्त गढ़वा के द्वारा बताया गया कि कस्तूरबा विद्यालय की लड़कियां जो अपनी पढ़ाई पूरी कर कर ली है उन्हें सिलाई के कार्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य में दक्षता प्राप्त कर सकते हैं । जिला नियोजन सह जिला कौशल योजना पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा जिला कौशल विकास योजना के उद्देश्य के दिशा निर्देश कार्यान्वयन पर प्रकाश डाला गया।
उक्त बैठक में उपायुक्त गढ़वा के अलावे उप विकास आयुक्त गढ़वा, सिविल सर्जन गढ़वा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, एलडीएम गढ़वा, जिला नियोजन पदाधिकारी गढ़वा, जिला मत्स्य पदाधिकारी गढ़वा, जिला सहकारिता पदाधिकारी गढ़वा, जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।