whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162388 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

सहिजना नर्वदेश्वर शिव मंदिर के 19वां स्थापना दिवस पर शिखर पूजन एवं रुद्राभिषेक

location_on गढ़वा access_time 14-Jul-24, 02:59 PM visibility 761
Share



सहिजना नर्वदेश्वर शिव मंदिर के 19वां स्थापना दिवस पर शिखर पूजन एवं रुद्राभिषेक
नर्वदेश्वर शिव मंदिर व मंदिर में पूजा अर्चना करते पूर्व वार्ड पार्षद सह विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा और अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



शिव मंदिर में होती है मनो मनोकामना पूरी सहिजना मोहल्ला के नर्वदेश्वर शिव मंदिर का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया गढ़वा : गढ़वा शहर के सहिजना मोहल्ला में स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर शिव मंदिर के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवनिर्मित मंदिर के शिखर का विधिवत शिखर पूजन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान बनारस से पधारे आचार्य पंडित श्री रोहित दीक्षित, श्री संजय चौबे और पंकज पंडित जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बनारस से आए विद्वानों ने कहा कि भगवान शिव की रुद्र पूजा और रुद्राभिषेक करने से, या उसमें शामिल होने मात्र से मनुष्य के सभी कष्टों का निवारण होता है। पूजा के दौरान लिए गए संकल्प को भगवान शिव जरूर पूरा करते हैं।
Advertisement
विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि इस मंदिर में 126 वर्ष पूर्व शिवलिंग की स्थापना की गई थी और 2005 में मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया था। मंदिर का 19वां स्थापना दिवस और शिखर पूजा का आयोजन विशेष धूमधाम से किया गया। यह प्राचीन मंदिर 1898 में स्थापित हुआ था और तब से सहिजना और गढ़वा के लोग नियमित रूप से यहाँ पूजा अर्चना करते हैं। इस मंदिर के प्रति लोगों की विशेष श्रद्धा है। 18 वर्ष पूर्व मोहल्ले के सहयोग से मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया था। उसके बाद से मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष 13 जुलाई को मोहल्ले के लोग हर्षोल्लास के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन करते हैं। बनारस से आए आचार्य ने कहा कि इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग जागृत है और यहाँ पूजा अर्चना करने से भोले बाबा सभी इच्छाओं को अवश्य पूरा करते हैं।
Advertisement
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें मुकेश कुमार सिन्हा, राजू सिन्हा, अजीत सिन्हा, दिनेश्वरी सहाय, बृजेश सहाय, अनिल सिन्हा, प्रो. उमेश सहाय, बृजमोहन प्रसाद, रामाधार सिंह, गुड्डू तिवारी, अरविंद दुबे, अरविंद तिवारी, चुनू, सत्यनारायण सिन्हा, पुरुषोत्तम प्रसाद, आलोक सिन्हा, नीरज सिन्हा, गौरव सिन्हा, रूद्र रक्षित, अतुल, निपुण, अनुज सहाय, तेज, बासु, लाल बाबू, हर्ष कुमार, चंदन, अंकित आदि शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play