whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162125 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

location_on गढ़वा access_time 14-Jul-24, 02:12 PM visibility 706
Share



ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा
बैठक में उपस्थित झारोटेफ़ के पदाधिकारीगण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स, एंड एम्प्लॉय फेडरेशन (झारोटेफ) जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने प्रांतीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह के निर्देशानुसार राज्य के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हित में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड से लेकर जिला स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की है। यह घोषणा टाउन हॉल गढ़वा के प्रांगण में आयोजित जिला कार्यकारिणी की अत्यावश्यक बैठक में सर्वसम्मति से ली गई। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने विस्तारपूर्वक बताया कि राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय के पश्चात ही राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन प्राप्त हुआ है। परन्तु, केन्द्र सरकार की हठधर्मिता और एनएसडीएल के ढीले रवैया के कारण कर्मचारियों को इस लाभ के लिए कई महीनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
Advertisement
इस वजह से समस्त राज्य कर्मियों में एनएसडीएल के प्रति काफी आक्रोश है। यदि केन्द्र सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर अपना सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं रखा, तो राज्य के समस्त कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन करने और न्यायालय के शरण में जाने हेतु विवश हो जाएंगे। ग्यारह सूत्री मांगें इस प्रकार हैं: 1. एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना। 2. राज्य कर्मियों के सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करना। 3. अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी एमएसीपी का लाभ दिलाना। 4. चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू कराना। 5. केन्द्रीय कर्मियों के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना। 6. तीन सौ दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/ इनकेशमेंट की अनुमति दिलाना।
Advertisement
7. सेवा नियमावली में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना। 8. राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गों की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना। 9. समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना। 10. चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना। 11. संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवं निजीकरण को रोकना। इन मांगों को लेकर जुलाई माह से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने इस आंदोलन को सफलता पूर्वक संचालित करने हेतु जिले के बीस प्रखंडों में झारोटेफ गढ़वा के जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं सक्रिय सदस्यों को कार्यभार सौंपा है, जो इस प्रकार है : (1) दिनांक - 20/07/2024 गढ़वा: विमलेश कुमार (जिलासचिव), विनोद प्रसाद गुप्ता (संयुक्त सचिव) (2) दिनांक - 22/07/2024 मेराल: विमला तिग्गा (जिलाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष और राजीव मिश्रा(कोषाध्यक्ष) (3) दिनांक - 23/07/2024 डंडई: राजीव कुमार मिश्रा (कोषाध्यक्ष) (4) दिनांक -23/07/2024 रमुना, (5) विशुनपुरा: कुणाल गौरव (संयुक्त सचिव), रिंकू कुमार पासवान(TGT) (6) दिनांक - 24/07/2024 धुरकी: पंकज कुमार भारती(प्रखण्ड अध्यक्ष) (7) दिनांक -24/07/2024 सगमा: सुनय राम (ज़िला उपाध्यक्ष), अकरम अंसारी, अजीत कुमार (प्रखण्ड कार्यालय के प्रधान सहायक, समाहरणालय) (8) दिनांक -25/07/2024 नगर उंतारी: नरेन्द्र कुमार (पीजीटी), विपेश राज तमांग (स्वास्थ्य विभाग) (9), (10), (11) दिनांक -27/07/2024 दिनांक भवनाथपुर, केतार एवम् खरौंधी: सुशील कुमार (जिलाध्यक्ष), राजेश्वर ठाकुर (ज़िला संयुक्त सचिव), दिवाकर चौधरी (शिक्षक) (12) दिनांक -29/07/2024 मझिआंव: मनोज कुमार सिन्हा (स्वास्थ्य विभाग), (13) दिनांक 29/07/2024 बरडीहा: छविलाल सिंह (शिक्षक), राजू सिंह (शिक्षक) (14) दिनांक -30/07/2024 कांडी: शाहिद अंसारी(ज़िला उपाध्यक्ष), दुर्गा सिंह (शिक्षक), बलजीत सिंह (शिक्षक) (15) दिनांक -23/07/2024 चिनिया: दिलीप कुमार सिंह (मीडिया प्रभारी), डॉक्टर कृष्ण कुमार यादव (ज़िला प्रवक्ता) (16) दिनांक -31/07/2024 रंका: ललन कुमार (स्वास्थ्य विभाग), विनोद कुमार पासवान(शिक्षक) (17) दिनांक -31/07/2024 रमकंडा: अशोक कुमार राम (TGT), इंद्रदेव सिंह (शिक्षक) (18) दिनांक -31/07/2024 भंडारिया: राजन किस्पोट्टा (स्वास्थ्य विभाग) (19) दिनांक - 30/07/2024 डंडा: रवि यादव (नाजिर प्रखण्ड), याकिब अंसारी(प्रधान सहायक), अनिल कुशवाहा(शिक्षक) (20) दिनांक -31/07/2024 बड़गड़: संतोष यादव (शिक्षक) इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, जिलासचिव विमलेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनय राम, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विमला तिग्गा, संयुक्त सचिव विनोद प्रसाद गुप्ता, फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता, प्रखण्ड डंडई के प्रधान सहायक अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play