whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472217
Loading...


आयुष डॉक्टर लिख रहे थे एलोपैथिक दवा, बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, दिए जांच के आदेश

location_on कांडी access_time 13-Jul-24, 07:02 PM visibility 669
Share



आयुष डॉक्टर लिख रहे थे एलोपैथिक दवा, बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, दिए जांच के आदेश


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : बीडीओ सह प्रखंड स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष राकेश सहाय ने शुक्रवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में एक आयुष चिकित्सक डॉ एम अंसारी, इलाज के लिए आए मरीजों की जांच कर एलोपैथिक दवा लिख रहे थे। वह होमियोपैथिक डॉक्टर हैं। वह मूल रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरौंधा में पदस्थापित हैं। बीडीओ ने बताया कि कांडी अस्पताल में पूरे सप्ताह 24 घंटा ड्यूटी के लिए डॉक्टरों का रोस्टर बना हुआ है। उसके बाद भी प्रखंड के लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर एक आयुष डॉक्टर अंग्रेजी दवा के साथ कैसे इलाज कर सकता है। यह तो मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ ही है।
बीडीओ ने बताया कि कांडी अस्पताल की हालत देखत वह हतप्रभ हैं। उसे लेकर वह उपायुक्त को लिखित रूप से रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार डॉक्टर को ड्यूटी न करना लापरवाही है। बीडीओ ने अस्पताल की वर्तमान हालात को लेकर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार को स्थिति से अवगत कराया। उसपर सिविल सर्जन ने भी इसे गलत बताते हुए उसकी जांच करने की बात कही। साथ ही प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ गोविंद सेठ से भी पूछा तो उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी है। मालूम हो कि कांडी अस्पताल में एक महिला चिकित्सक और 24 घंटा एमबीबीएस डॉक्टरों की पदस्थापना करने की मांग समाजसेवी और ग्रामीण भी लगातार करते रहे हैं पर अबतक विभागीय स्तर पर पहल नहीं की गई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play