whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27160915
Loading...


वज्रपात की घटना में दो महिलाओं और चार बकरियों की मौत, तीन महिलाएं घायल

location_on मेराल access_time 13-Jul-24, 05:22 PM visibility 693
Share



वज्रपात की घटना में दो महिलाओं और चार बकरियों की मौत, तीन महिलाएं घायल


मेराल check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के राजहरा गांव में शनिवार दोपहर लगभग 3:00 बजे वज्रपात की घटना में दो महिलाओं और चार बकरियों की मौत हो गई। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिनका इलाज संगबरिया के निजी अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में शारदा देवी (38 वर्ष, पति आलोक राम), महेश्वरी देवी (42 वर्ष, पति राजदेव राम), और प्रमिला देवी (35 वर्ष, पति दिनेश राम) शामिल हैं। वज्रपात की घटना में घटनास्थल पर ही तेतरी देवी (50 वर्ष, पति ललिता राम) और गीता देवी (48 वर्ष, पति जुगल राम) की मौत हो गई, साथ ही जुगल राम की चार बकरियां भी मारी गईं। संगवरिया पंचायत के बीडीसी रमेश बैठा ने बताया कि गांव में घर से कुछ दूरी पर महिलाएं बकरियों और गाय-बैलों को चरा रही थीं।
चराने के दौरान बारिश शुरू हो गई और इसी दौरान वज्रपात की घटना हुई। इससे दो महिलाओं और चार बकरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर सीओ जसवंत नायक घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी तथा घायलों से मिलकर समुचित इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि वज्रपात की घटना में मृतकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति सरकारी प्रावधान के अनुसार 4 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के इलाज का खर्च दिया जाएगा। बीडीओ जागो महतो ने शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार हर संभव मदद दी जाएगी। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी विष्णु कांत भी राजहरा गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play