whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26475542
Loading...


मुहर्रम पर्व को लेकर भंडरिया और डंडई में शांति समिति की बैठक आयोजित

location_on गढ़वा access_time 12-Jul-24, 10:08 PM visibility 681
Share



मुहर्रम पर्व को लेकर भंडरिया और डंडई में शांति समिति की बैठक आयोजित


गढ़वा check_circle
संवाददाता



भंडरिया/डंडई/गढ़वा : भंडरिया थाना परिसर में मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने सभी से पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत थाने को दें, ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली खबरों को तुरंत डिलीट करने की हिदायत भी दी। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह ने मोहर्रम कमेटी के लोगों से अपने-अपने गांव का रूट चार्ट और 10 वॉलिंटियर के नाम थाने में देने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ अमित कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष राजू नायक, अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विजय किशोर रजक, विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह, उस्मान अंसारी, फिदा हुसैन, फरहाद खान, नूरे आलम, कमरे आलम, धनराज तिवारी, मुमताज आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।
इधर डंडई थाना परिसर में भी मुहर्रम पर्व को लेकर थाना प्रभारी जनार्दन राउत की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में हिंदू और मुस्लिम समाज के बड़े संख्या में लोगों ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने मुस्लिम समाज के लोगों से ताजिया भ्रमण को लेकर बारी-बारी से पूछताछ की और उन्हें पूर्व के मार्ग से ही ताजिया भ्रमण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने ताजिया कमेटी को सक्रिय रखने और आवश्यकता पड़ने पर बेझिझक उपयोग करने की सलाह दी। थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी विवादित पोस्ट नहीं करें, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन बैठकों का उद्देश्य मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना और समुदायों के बीच समरसता बनाए रखना था।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play