कांडी : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय खरौंधा के लगभग चार दर्जन छात्राओं ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ राकेश सहाय का घेराव किया।
छात्राओं ने आरोप लगाया कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का फॉर्म भरवाने के नाम पर बेलहथ गांव की आंगनबाड़ी सेविका जयंती कुसुम और उसके पति देवेंद्र चंद्रवंशी द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है।
सभी ने कहा कि सेविका द्वारा एक हजार से बारह सौ की अवैध वसूली की जा रही है। जो छात्राएं पैसे नहीं देती हैं सेविका द्वारा उसके आवेदन फॉर्म पर हस्ताक्षर और मुहर नहीं किया जाता। सभी छात्राओं ने पतीला पंचायत के मुखिया अमित कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ का घेराव किया।
छात्राओं ने बीडीओ से सेविका और उसके पति पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं मुखिया अमित कुमार दुबे ने कहा कि अगर सेविका के खिलाफ प्रखंड स्तर पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो डीसी से उसकी शिकायत की जाएगी। इधर मामले में सेविका जयंती कुसुम ने कहा कि आरोप गलत और निराधार है।

बीडीओ के घेराव में शामिल छात्राओं में ज्योति कुमारी, श्वेता कुमारी, बेबी कुमारी, प्रियंका कुमारी, गीता कुमारी, प्रिया कुमारी, पम्मी कुमारी, ऋतु कुमारी, रानी कुमारी, सुषमा कुमारी, मधु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रिंकी कुमारी, शिल्पा कुमारी, नेहा कुमारी सहित अन्य शामिल थी।