whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167225 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

फ्लाईओवर फायरिंग कांड में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, प्रमुख कामगार व एक इंजीनियर निशाने पर

location_on मेराल access_time 12-Jul-24, 05:05 PM visibility 702
Share



फ्लाईओवर फायरिंग कांड में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, प्रमुख कामगार व एक इंजीनियर निशाने पर
निर्माणाधीन फ्लाईओवर


मेराल check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल एनएच 75 पर बन रहे फ्लाईओवर के पिलर नंबर एक के पास गुरुवार शाम को अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की घटना में निर्माण कंपनी के एक इंजीनियर और प्रमुख कामगारों को निशाना बनाया गया। अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की, जिसमें सभी फायरिंग कामगारों को टारगेट कर की गई थी। हालांकि, रात्रि के अंधेरे और किस्मत के चलते कामगार बाल-बाल बच गए। इस मामले में एनएच 75 का निर्माण कार्य कर रहे एमजी सीपीएल के एडमिन ऑफिसर जफर हसन ने मेराल थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जफर हसन द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे तीन अज्ञात अपराधियों ने फ्लाईओवर के पिलर नंबर एक के पास रुक कर निर्माण कार्य में लगे लोगों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की।
Advertisement
फायरिंग की घटना में एक गोली कंटेनर ऑफिस को छेदते हुए बाहर निकल गई, जबकि एक इंजीनियर बाल-बाल बच गए। एडमिन जफर हसन ने बताया कि गोलीबारी की घटना से कंपनी में कार्यरत कर्मियों में दहशत का माहौल है। एमजी कंस्ट्रक्शन के एडमिन अफसर जफर हसन ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ने की अपील की है। गुरुवार को हुई घटना की सूचना एमजी कंस्ट्रक्शन के लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विष्णु कांत और पुलिस के जवान तुरंत हरकत में आए, लेकिन अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। घटना के वक्त एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने स्पष्ट किया कि वह व्यक्ति गोलीबारी की घटना में शामिल नहीं था।
Advertisement
पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी दीपक कुमार पांडे और डीएसपी मुख्यालय घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच की। एसपी ने थाना प्रभारी को अपराधियों को पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play